फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Kalyan Singh will be remembered today, statue unveiled on 23rd

अलीगढ़: आज याद किए जाएंगे कल्याण सिंह, 23 को प्रतिमा अनावरण

Sat, 20 Aug 2022 11:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Kalyan Singh will be remembered today, statue unveiled on 23rd
अतरौली के गांव मढ़ौली में जन्मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे कल्याण सिंह की आज रविवार को पहली पुण्यतिथि है। इसे लेकर भाजपा स्तर से रविवार को दो अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। वहीं 23 अगस्त को अतरौली और नरौरा में कल्याण सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजे गए राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पिछले वर्ष 21 अगस्त को निधन हो गया था। रविवार को उनके निधन पर जिला कार्यालय पर 8 बजे से हवन यज्ञ का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन

भाजपा संगठन और लोधी समाज की ओर से तरुण वैली में कार्यक्रम रखा गया है। लखनऊ में भी रविवार को उनके नाम से कैंसर संस्थान का नाम होगा। लखनऊ के 1090 चौराहे पर कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 अगस्त को कल्याण सिंह का शव उनके गांव की माटी अतरौली में लाया गया और एनेक्सी भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। अतरौली के मुख्य चौराहा अवंतीबाई पार्क और नरौरा में में भी कल्याण सिंह की प्रतिमा तैयार है। दोनों जगहों पर 23 अगस्त को प्रतिमा अनावरण होगा।

रामघाट कल्याण मार्ग को बजट स्वीकृति का इंतजार
सरकार ने कल्याण सिंह के निधन पर रामघाट रोड को रामघाट कल्याण मार्ग घोषित करते हुए उसे फोर लेन बनाने की घोषणा की गई थी। जिसके लिए अभी तक बजट का इंतजार है। इस विषय में विभाग से बस इतनी जानकारी मिली है कि यह अधिक बजट का काम है। इसलिए इसके बजट की मंजूरी शासन स्तर से ही होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed