{"_id":"5be41334bdec22696720e56c","slug":"aligarh-junoir-doctors-ends-strike-back-to-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे जूनियर डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे जूनियर डाक्टर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 08 Nov 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
jn college
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवां वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले 3 दिन से चल रही जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। बुधवार की रात्रि में जिला प्रशासन एवं एएमयू प्रशासन से बातचीत और आश्वासन के बाद आरडीए अध्यक्ष ने हड़ताल खत्म होने की घोषणा की।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह से जूनियर डॉक्टर हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आए हैं। चर्चा यह भी है की ट्रॉमा सेंटर के पास आयोजित धरने में पर्याप्त संख्या में डाक्टरों के नहीं पहुंचने के कारण अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्लाह आजमी ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।
विज्ञापन
डॉ. आजमी का कहना है कि दीपावली, भैया दूज त्यौहार एवं अधिकारियों के आश्वासन को देखते हुए हड़ताल स्थगित कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के कारण इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थीं।
विज्ञापन
उपचार न मिलने के कारण दूर-दूर के गंभीर मरीज एवं तीमारदार रोते-बिलखते हुए दूसरे अस्पतालों में जा रहे थे। बताते हैं कि अब धीरे-धीरे हालात सामान्य होने की दिशा में बढ़ रहे हैं।