फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Junior doctors on strike, normal patients being returned

अलीगढ़ : जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, लौटाए जा रहे सामान्य मरीज

Mon, 29 Nov 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Junior doctors on strike, normal patients being returned
जेएन मेडिकल में रीजनल डॉक्टरो की हड़ताल के दौरान स्टेचर पर पड़ी महिला। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
नीट-2021 पीजी काउंसिलिंग में देरी होने पर नाराज जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स (जूनियर) हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे ओपीडी सेवा प्रभावित हुई है। हड़ताल से मरीजों को परेशानी हो रही है। सामान्य रोग वाले मरीज लौटाए जा रहे हैं। हालांकि, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) इंतजामिया का कहना है कि ओपीडी में परामर्शदाताओं की तादाद बढ़ा दी गई है, जो मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की अपील पर जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार कर दिया है। हालांकि, वह ट्रॉमा सेंटर, इमरजेंसी, वार्ड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद खलफ सबा ने बताया कि नीट पीजी की काउंसिलिंग नहीं हो रही है, इसलिए ओपीडी सेवा से हटने का एलान 27 नवंबर को लिया गया।
विज्ञापन

काउंसिलिंग न होने से तीन बैच का काम दो बैच के जूनियर डॉक्टर्स को करना पड़ रहा है। मरीजों का इलाज करते-करते जूनियर डॉक्टर्स थक गए हैं। उन्होेंने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द इस दिशा में सोचना चाहिए। उसे गंभीर होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. खलफ ने कहा कि ओपीडी छोड़कर बाकी सेवाएं जारी हैं। उन्हें मरीजों की तकलीफ का अंदाजा है। एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी होने के चलते केंद्रीय एसोसिएशन की अपील पर जूनियर डॉक्टर्स ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दी हैं, लेकिन वह इमरजेंसी, ट्रॉमा, वार्ड में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओपीडी में जूनियर डॉक्टर्स के काम न करने पर परामर्शदाताओं की तादाद बढ़ा दी गई है। गंभीर मरीजों का इलाज इमरजेंसी में चल रहा है। उन्हीं मरीजों को लौटाया जा रहा है, जिन्हें इमरजेंसी की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed