फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Jungle has increased by only 0.25% in five years

अलीगढ़ : पांच साल में केवल 0.25 फीसदी बढ़ा है जंगल

Sat, 06 Jun 2020 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Jungle has increased by only 0.25% in five years
नरेंद्र प्रकाश, जिला वन अधिकारी - फोटो : CITY OFFICE
बीते पांच साल में लाखों पेड़ लगाने के बाद भी अलीगढ़ में जंगल का केवल .25 फीसदी भूभाग बढ़ सका है। अलीगढ़ जिले का कुल क्षेत्रफल लगभग तीन हजार 650 वर्ग किमी है। जिसमें केवल 66.76 वर्ग किमी भूभाग पर जंगल बचा है। पिछले पांच साल में लाखों पेड़ लगाने के बाद इसमें केवल .25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वर्तमान में कुल जमीन का लगभग 1.83 फीसदी हिस्सा ही जंगल है, बाकी में या तो खेती हो रही है या आबादी बस गई है।
विज्ञापन

जानकारों की राय में अब भूभाग को हरा-भरा करने के लिए केरल से सीखना होगा। जहां हर घर में हरियाली को सबसे ज्यादा तव्वजो दी जाती है। प्रशासन ने इस बार शहरी जंगल अभियान छेड़ने की योजना बनाई है। नगर निगम ने असदपुर कयाम में इसके लिए जमीन कब्जा मुक्त करा कर शुरुआत की है। जिला वन अधिकारी नरेंद्र प्रकाश का कहना है कि पौधे लगाने के बाद जब सैटेलाइट से उनकी तस्वीर ली जाती है, जियो टैगिंग की जाती है तो पौधे बहुत छोटे नजर आते हैं इसलिए पौधरोपण के तुरंत बाद उनकी गणना कर जंगल का अनुपात नहीं लगाया जा सकता है। ये छोटे पौधे चार-पांच साल में बड़े हो पाते हैं, उसके बाद ही उनकी सही तस्वीर ली जा सकती है। इस बार जिले में वन विभाग की ओर से लगभग छह लाख पौधे लगाए जाएंगे। साढ़े चार लाख पौधे तैयार करा लिए गए हैं। इनमें से हजारों पौधे जनता को बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed