फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh junction news

ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh junction news
राजकीय रेलवे पुलिस अलीगढ़ ने बुधवार को प्लेटफार्म नंबर सात पर चेकिंग के दौरान एक शातिर गिरोह के छह अपराधी दबोचे। यह गिरोह नई दिल्ली-हावड़ा रूट की सुपरफास्ट ट्रेनों की बोगियों में यात्रियों के सामान की लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के दो अपराधी आपस में चाचा भतीजे हैं। सभी को जीआरपी ने सुसंगत धाराओं में पाबंद कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह तोमर के मुताबिक बुधवार को जीआरपी की टीम प्लेटफार्म सात पर चेकिंग कर रही थी। तभी छह व्यक्ति एक गिरोह बनाकर बैठे मिले। संदिग्धता के आधार पर इनसे थाने लाकर पूछताछ की तो वह सकपका गए और ट्रेनों में चोरी, लूट करने और बसों में जहरखुरानी और चोरी करने की वारदातों को कुबूला।
विज्ञापन

अपराधियों की पहचान पुष्पेंद्र पुत्र नाथूराम निवासी इंद्रानगर, खैर रोड, देहली गेट, दिनेश पुत्र ज्ञान सिंह निवासी रामघाट रोड, क्वार्सी, उदय पाल पुत्र हवलदार निवासी नई बस्ती, फ रीदपुर, बरेली, रविंद्र पुत्र हाकिम सिंह निवासी ग्राम मढ़ा, फ रिहा, फि रोजाबाद, राजेश कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी रामसनेही नगर, क्वार्सी, सौरभ कुमार पुत्र अजय कुु मार निवासी मंगोलपुरी, नई दिल्ली के तौर पर हुई। इनमें से दिनेश और राजेश आपस में सगे चाचा-भतीजे हैं। अपराधियों से एक ट्राली बैग, एक लेडीज पर्स, 7100 रुपये बरामद हुए हैं। गिरोह को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सुरेश कुु मार, कांस्टेबल रनदौर सिंह, मनोज कुमार, तपेश कुमार, हेमंत कुमार, पंकज कु मार, ललित कुमार, अजयपाल सिंह, संजीव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed