फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh is included in Defense Infrastructure Corridor of 20 thousand crores

20 हजार करोड़ के डिफेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर कारीडोर में अलीगढ़ भी शामिल

Thu, 22 Feb 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Thu, 22 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh is included in Defense Infrastructure Corridor of 20 thousand crores
लखनऊ में आयोजित यूपी इनवेस्टर्स समिट में शामिल अलीगढ़ के उद्यमी धनजीत वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंह से अलीगढ़ का कई बार नाम सुनकर यहां के उद्यमियों को सुकून मिला है। डिफेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर कारीडोर में 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश एवं उसमें अलीगढ़ के शामिल होने से क्षेत्र में व्यापक असर पड़ने एवं रोजगार के साथ ही खुशहाली के नए द्वार खुलने की उम्मीद जगी है। उद्यमी जल्द ही अलीगढ़ से घरेलू विमान सेवा शुरू होने की घोषणा से भी गदगद हैं। 
विज्ञापन


इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से अलीगढ़ में करीब 1100 करोड़ से अधिक के निवेश होंगे। इससे संबंधित करार पर उद्यमियों ने साइन कर दिए हैं। लखनऊ में आयोजित समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुकेश अंबानी, अडानी, महिंद्रा एवं बिड़ला आदि कंपनियों के मालिकों के भाषण से भी उद्यमी उत्साहित हैं। उद्यमी सुनील दत्ता ने बताया कि यूपी में 4 लाख 28 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर उद्योगपतियों से करार हुआ है जो यूपी के बजट के बराबर है। इससे प्रदेश में नया माहौल बनेगा। उद्यमी नेकराम शर्मा ने कहा कि अपने जीवन में पहली बार इतना भव्य एवं शानदार आयोजन देखा। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कई बार अलीगढ़ का नाम लिया। इससे बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि अंबानी ने 10 हजार करोड़, अडानी ने पांच साल में 25 हजार करोड़ निवेश की घोषणा की। इसके अतिरिक्त दूसरे बड़े उद्यमियों ने निवेश के लिए करार किये हैं। यह अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए खुशी की बात है। उद्योग विभाग के उपायुक्त उद्योग सुधांशु तिवारी ने कहा कि अलीगढ़ में 1100    करोड़ रुपये के निवेश के करार उद्यमियों से हो चुके हैं। समिट में अलीगढ़ से भी कई उद्यमी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के बाद अलग-  अलग स्थानों पर कई सत्र आयोजित किये गये। एमएसएमई का सत्र बहुत शानदार रहा। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ की ओर से प्रधानमंत्री को बुद्ध की बड़ी मूर्ति शासन के माध्यम से भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से विकसित हो रहा अलीगढ निवेश का बेहतर विकल्प
एनसीआर के शहर नोएडा से सटा हुआ अलीगढ़ जेवर एयरपोर्ट से लगभग 30 किमी की दूरी पर है। इसके अलावा अलीगढ़ गाजियाबाद हाईवे, अलीगढ़ से गुजरता यमुना एक्सप्रेस वे, अलीगढ़ दिल्ली के बीच तीन रेलवे लाइनों की कनेक्टिविटी, रेलवे के डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर का निर्माण होने से यहां विकास की अपार संभावनाएं बन रही हैं। स्मार्ट सिटी में चयनित अलीगढ़ शहर की आबादी एनसीआर से तकरीबन एक घंटे की दूरी पर बसी है। अलीगढ़ से मुरादाबाद, बरेली, कासगंज, एटा, मैनपुरी, हाथरस, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, नोएडा, खुर्जा आदि शहर भी एक से तीन घंटे की दूरी पर हैं। अलीगढ़ से कानपुर जीटी रोड हाईवे बनने का काम शुरू होने वाला है। अलीगढ़ से मथुरा हाईवे दुरुस्त हो रहा है। अलीगढ़ से आगरा हाईवे चालू है। इस तरह से निकट भविष्य में अलीगढ़ एनसीआर से सटा तेजी से विकसित होने वाला शहर है। टप्पल पर यमुना एक्सप्रेस वे के पास यहां औद्योगिक विकास के लिए जमीन भी उपलब्ध है। उपायुक्त उद्योग सुधांशु तिवारी ने इन्वेस्टर्स समिट में टप्पल के पास 650 एकड़ जमीन की उपलब्धता बताई है। उक्त कारणों से अलीगढ़ में निवेश की प्रबल संभावना बन रही है। 


मंडलायुक्त सभागार में उप्र इनवेस्टर्स  समिट-2018 का हुआ सजीव प्रसारण
लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को हुई उप्र इनवेस्टर्स समिट-2018 का मंडलायुक्त सभागार में बड़ी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण हुआ। मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा की अध्यक्षता में हुए सजीव प्रसारण में बड़ी संख्या में किसान, उद्यमी, व्यापारी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि उद्यमियों के निवेश के लिए प्रदेश में निवेश मित्र सिंगल विंडो क्लीयरेस सिस्टम की स्थापना हो जाने के बाद उद्यमियों के रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, अनापत्ति एवं स्वीकृतियों के आवेदन से लेकर स्वीकृतियां जारी करने तक पूरी प्रक्रिया आनलाइन हो जाएगी। इससे निवेशकों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। यह समिट प्रदेश में औद्योगिक क्रांति की ओर पहला कदम है। उन्होंने बताया कि इनवेस्टर्स समिट-2018 का सोशल मीडिया, दूरदर्शन नेशनल एवं विभिन्न मीडिया चैनलों पर इसका लाइव प्रसारण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अफसर, किसान एवं उद्यमी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed