फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: International level mini sports complex to be built in the city

अलीगढ़ : शहर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स

Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: International level mini sports complex to be built in the city
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के चेयरमैन व मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनेगा। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में बनने वाले इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण का जिम्मा भारत सरकार की संस्था एबीसीसी को सौंपा गया है। सोमवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्मार्ट सिटी के अब तक हुए कार्यों का ब्योरा पेश किया। बताया कि कार्य प्रगति के मामले में अलीगढ़ की 22वीं रैंक है।
कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि 65 करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कार्य 15 जून 2022 से शुरू होगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खेले जाने वाले 14 खेलों के लिए इनडोर स्टेडियम, ओलंपिक स्तर का मिनी स्वीमिंग पूल, अंतरराष्ट्रीय मानक का शूटिंग रेंज प्रस्तावित है। साथ ही, स्कूल में भी कुछ सुधार कार्य करीब आठ करोड़ रुपये से कराए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी परियोजना का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट होगा, जिसे 31 अक्तूबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में कई बड़े बदलाव भी प्रस्तावित हैं, जिसमें सबसे बड़ा काम जुलाई 2022 से कूड़ा प्रबंधन पर होने जा रहा है। इंदौर सहित कई बड़े शहरों में काम संभाल रही संस्था को इसका जिम्मा 100 करोड़ रुपये में दिया गया है। पांच साल तक यह कंपनी काम करेगी। घरों से कूड़ा उठाने से लेकर उसके प्रबंधन तक का जिम्मा इसी कंपनी का होगा। उन्होंने बताया कि कुल 42 प्रोजेक्ट पर करीब 999.85 करोड़ रुपये से काम चल रहा है, जिनमें से 14 में काम पूरा है, 28 में काम प्रगति पर है। इस दौरान नगर आयुक्त गौरांग राठी व अन्य नगर निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये हैं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की स्थिति -
- हैबीटेट सेंटर : 73 करोड़ रुपये से तैयार हुआ ग्रीन भवन। 14 जुलाई से यहां काम शुरू हो जाएगा, जिसमें स्मार्ट सिटी मुख्यालय, आई ट्रिपल सी मुख्यालय, घूमने फिरने का स्थान, स्टार्टअप के लिए ऑफिस आदि बन रहे हैं।

- अचलताल : शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल अचल सरोवर का नवनिर्वाण/सौंदर्यीकरण। 14 जुलाई तक निर्माण पूरा होना है, इसकी लागत 25 करोड़ रुपये है।
- 14 चौराहों का सौंदर्यीकरण : शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल क्रमश: अब्दुल्ला चौराहा, रामलीला मैदान, अग्रसेन चौक, मसूदाबाद, गांधीपार्क, मधेपुरा, दुबे का पड़ाव, सब्जी मंडी, जामा मस्जिद, शमशाद मार्केट, मदार गेट, तहसील तिराहा, कबर कुत्ता, तस्वीर महल चौराहा का सौंदर्यीकरण 41.72 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है, यह काम अक्तूबर में पूरा होगा।
- स्मार्ट रोड : एएमयू सर्किल से घंटाघर तक स्मार्ट रोड 16.85 करोड़ रुपये से जून में बनकर तैयार होगी।
- सड़क निर्माण : 95.86 करोड़ रुपये से शहर की आधा दर्जन से अधिक प्रमुख सड़कों का निर्माण दिसंबर तक पूरा होगा।
- चार चौराहों का सौंदर्यीकरण : 54.26 करोड़ रुपये की लागत से सारसौल, क्वार्सी, एटा चुंगी, सासनी गेट चौराहे का सौंदर्यीकरण दिसंबर तक पूरा होगा।
- नकवी पार्क : 17.53 करोड़ रुपये की लागत से पार्क का सौंदर्यीकरण अक्तूबर तक पूरा।
- बारहद्वारी कांप्लेक्स : 49.92 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण एक अप्रैल से शुरू हुआ है और 30 अप्रैल 2023 तक पूरा होगा।
- स्पोर्ट्स कांप्लेक्स : नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में इसका निर्माण जून 2022 से शुरू होकर अक्तूबर 2023 तक पूरा होगा।
- वाटर ड्रेनेज सिस्टम : 54 करोड़ की लागत से यह काम 2023 में पूरा होगा।
- फसाड बाजार : रसलगंज में एकरूपता वाला बाजार 25.31 करोड़ से जुलाई 2022 में पूरा होगा।
- कूड़ा प्रबंधन : 100 करोड़ का यह प्रोजेक्ट जुलाई में शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed