फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Increase in numbers of meritorious by one and a half percent from 2017 to 2020

अलीगढ़ : 2017 से 2020 तक डेढ़ फीसदी तक हुआ मेधावियों के नंबरों में इजाफा

Tue, 14 Jul 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Increase in numbers of meritorious by one and a half percent from 2017 to 2020
अच्छे रिजल्ट आने पर खुशी मनातीं छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE
राजा तिवारी
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परीक्षा परिणाम में जिले के अंदर टॉपरों के नंबरों में वर्ष 2017 से लेकर 2020 तक डेढ़ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2017 में विभूति भारद्वाज जहां 96.6 अंक लाकर टॉपर बने थे। वहीं वर्ष 2020 में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के कुणाल चौहान 98 फीसदी अंक लाकर टॉपर बने हैं। ऐसे में साल दर साल टॉपरों के नंबरों में भी बढ़ोतरी होती जा रही है।

बता दें कि वर्ष 2017 में दिल्ली पब्लिक स्कूल से विभूति भारद्वाज ने 96.6 फीसदी अंक लाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था। वर्ष 2018 में इसी अंक के साथ विजडम पब्लिक स्कूल के सुनील सिंह राघव और संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिवम सक्सेना संयुक्त रूप से जिला टॉप किया था। लगातार दो साल से चले आ रहे 96.6 फीसदी अंकों का तिलिस्म 2019 में टूटा। 2019 की में गुरुकुल पब्लिक स्कूल खैर के विशाल सिंह ने 97.4 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया था। वर्ष 2020 में ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कुणाल चौहान ने 98 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे में वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2020 के सफर में टॉपरों का अंकगणित डेढ़ फीसदी तक बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed