फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh in Swachh Survey 2024-25

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25: अलीगढ़ को देश में मिली 26वीं रैंक, पिछले वर्ष के मुकाबले 14 पायदान ऊपर

Fri, 18 Jul 2025 02:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 18 Jul 2025 02:31 AM IST
सार

स्वच्छ सर्वेक्षण में अलीगढ़ नगर निगम की रैंकिंग ए टु जेड ने बिगाड़ी है। मथुरा रोड पर ए टु जेड प्लांट पर कूड़े के ढेर से प्रदेश की रैंकिंग में गिरावट आई है। वर्ष 2023 में प्रदेश में नगर निगम की रैंकिंग तीन थी, जो वर्ष 2024 में 12 हो गई।

विज्ञापन
Aligarh in Swachh Survey 2024-25
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसी का नतीजा है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अलीगढ़ को देश में 26वीं रैंक मिली है। पिछले वर्ष शहर 40वें स्थान पर था। यह पहली बार है जब अलीगढ़ 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में शामिल हुआ था। अलीगढ़ को 12500 में से 9378 अंक प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


एसएस (स्वच्छता सर्वेक्षण) 2024 के 10000 अंकों में से 8118 अंक, जीएफसी (गार्बेज फ्री सिटी) के 1300 अंकों में से 500 अंक और ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) के 1200 में से 1000 अंक हासिल करके अलीगढ़ नगर निगम ने देश में 26वां स्थान हासिल किया है। पिछले स्वच्छ सर्वेक्षण (2023-24) में अलीगढ़ ने 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में 40वां राष्ट्रीय स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन


कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना व महामंत्री मानवेंद्र सिंह ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अलीगढ़ की सफलता पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों व पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त व महापौर को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण के तरीके

2024-25 का सर्वेक्षण “कम करें, पुन: उपयोग करें, पुनर्चक्रण करें” थीम पर आधारित था। इसमें देशभर के 4,500 से अधिक शहरों ने भाग लिया। 3,000 से अधिक प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं ने 45 दिनों तक वार्ड स्तर पर जमीनी मूल्यांकन किया। नागरिकों की फीडबैक, सेवा स्तर प्रगति, फील्ड वेरिफिकेशन और जनसहभागिता जैसे घटकों के आधार पर यह स्कोरिंग की गई।

यह केवल एक रैंक नहीं बल्कि अलीगढ़ की मेहनत, समर्पण और नागरिकों के सहयोग का प्रमाण है। पहली बार 10 लाख से अधिक आबादी वाली श्रेणी में भाग लेते हुए अलीगढ़ ने जो प्रदर्शन किया है वह गर्व का विषय है। नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, सफाई मित्र, पार्षदगण और शहरवासी सभी बधाई के पात्र हैं। आने वाले सर्वेक्षण में हमारा लक्ष्य टॉप -10 में आना है। - प्रशांत सिंघल, महापौर, नगर निगम
यह सिर्फ एक रिपोर्ट कार्ड नहीं बल्कि अलीगढ़ की निरंतर प्रगति का संकेत है। अलीगढ़ ने यह सिद्ध किया है कि हम स्वच्छता को केवल लक्ष्य नहीं, आदत बना रहे हैं। आने वाले समय में जनभागीदारी और तकनीक के सहारे हम और अधिक बेहतरी की दिशा में अग्रसर होंगे। अगले सर्वेक्षण में टॉप-10 में आने के लिए आज से ही तैयारी शुरू कर दी गई है।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त, नगर निगम

स्वच्छ सर्वेक्षण में अलीगढ़ नगर निगम की स्थिति

वर्ष राष्ट्रीय रैंकिंग प्रदेश रैंकिंग 
2017 174 5
2018 149 6
2019 34 5
2020 30 3
2021 34 3
2022 34 2
20023 40 3
2024 26 12

ए टु जेड ने बिगाड़ी रैंकिंग 
स्वच्छ सर्वेक्षण में अलीगढ़ नगर निगम की रैंकिंग ए टु जेड ने बिगाड़ी है। मथुरा रोड पर ए टु जेड प्लांट पर कूड़े के ढेर से प्रदेश की रैंकिंग में गिरावट आई है। वर्ष 2023 में प्रदेश में नगर निगम की रैंकिंग तीन थी, जो वर्ष 2024 में 12 हो गई।  हालांकि, इस बार नगर निगम 10 से 50 लाख की श्रेणी में शामिल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed