फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: I was called to Lucknow and gave me Guru Mantra: Ashutosh Varshney

अलीगढ़ : मुझे लखनऊ बुलाकर दिया था गुरु मंत्र : आशुतोष वार्ष्णेय

Mon, 23 Aug 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: I was called to Lucknow and gave me Guru Mantra: Ashutosh Varshney
पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय ने नम आंखों से बताया कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह उनके राजनीतिक गुरु ही नहीं पिता तुल्य भी थे। उन्होंने ही अलीगढ़ को महानगर का दर्जा देकर पहली बार नगर निगम का मेयर बनाने का गौरव हासिल कराया था। अलीगढ़ शहर के विकास के लिए वह मुझे लखनऊ बुलाते रहते थे।
विज्ञापन

शहर के विकास का खाका बनाकर मुझे जिम्मेदारी सौंपी। किसी भी कार्य में कभी धन की कमी नहीं होने दी। शहर में अनेकों पार्कों, सड़कों, नालों और सर्व समाज के बरात घरों के निर्माण कराया। रामघाट रोड की सीमेंटेड सड़क बनवाई।
विज्ञापन

महानगर के विकास के लिए अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में करीब 125 करोड़ रुपये से भी अधिक धन उपलब्ध कराया। वह हमेशा मेरे भतीजे और पुत्रों के विवाह समारोह में निजी तौर पर शामिल होते थे। सभी आयोजनों में पारिवारिक सदस्य के रूप में शामिल होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मेयर ने बताया कि उन्होंने दोबारा भी अलीगढ़ का महापौर बनवाया। जब बाबूजी ने भाजपा छोड़ कर नई पार्टी का गठन किया तो उन्हें राष्ट्रीय क्त्रसंति पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया। अलीगढ़ बाबूजी के नाम से जाना जाता रहा है। आज उनके निधन से पूरे जिले को सदमा लगा है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती है। पूर्व मेयर ने कहा कि वह सदैव उनके ऋणी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed