फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Hyderabadis, Bengalis who were jumping in elections were hiding in homes during the Corona period: Dr. Sharma

अलीगढ़ : कोरोना काल में घरों में छिपे थे चुनाव में कूद रहे हैदराबादी, बंगाली : डॉ. शर्मा

Wed, 10 Nov 2021 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Hyderabadis, Bengalis who were jumping in elections were hiding in homes during the Corona period: Dr. Sharma
हाथरस : मथुरा रोड सिंघारपुर स्थित सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ के कार्यक्रम के बाहर निकल रहे उप - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)।
विज्ञापन

भाजपा के मंडल, सेक्टर और शक्ति केंद्र स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा, बसपा, आप, कांग्रेस, शिवसेना समेत हैदराबादी और बंगाली कूदने लगे हैं। जिस समय कोरोना चल रहा था उस समय ये सभी अपने-अपने घरों में छिपे बैठे थे। दूसरी ओर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित लोगों की मदद करते हुए अपनी जान तक गंवाई।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पिता की मौत होने पर भी कोविड के दौरान जनता की मदद करने और व्यवस्थाओं से पीछे नहीं हटे। संगठन के लोगों ने गांव-गांव कोविड पीड़ितों की मदद में जान गवां दी लेकिन पीछे नहीं हटे। तीन मंत्री, सात विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कुर्बानी लेकिन पीड़ितों की मदद से पीछे नहीं हटे। उस दौरान विपक्षी दल का कोई भी नेता प्रदेश की जनता की मदद करने के लिए आगे नहीं आया।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल में नौ लाख लोगों को नौकरी दी। दो करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान किया। प्रदेश की जनता ने तय कर दिया है कि पिछले चुनाव से ज्यादा रिकार्ड से इस बार भाजपा के विधायक जीतेंगे। कहा कि अलीगढ़ के कार्यकर्ताओं का जोश देखकर लगता है कि चुनाव के बाद विपक्षी दलों को हाई वोल्टेज का करंट लगने वाला है। यह भगवान श्रीराम के लिए सत्ता को ठोकर मारने वाले कल्याण सिंह व राजा महेंद्र प्रताप सिंह की पुण्य पावन धरती है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की ओर से अलीगढ़ समेत प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को कार्यकर्ताओं को गिनाया और जनता के बीच उन्हें ले जाने की बात कही ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने भी किया संबोधित
कार्यकर्ता बैठक को सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद राजवीर दिलेर, भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, विधायक राजकुमार सहयोगी, शिक्षक विधायक श्रीचंद्र शर्मा, जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष उमेश कुमारी, विक्रम सिह हिंडौल ने भी संबोधित किया। पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय, विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह, डॉ. मानवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष क्रमश: देवराज सिंह, गोपाल सिंह, इगलास नगर पंचायत के चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा, मनोज कुशवाह, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी महेंद्र आचार्य, पार्टी विस्तारक अतुल मिश्रा, विष्णु गोयल, अनिल बंसल, राजकुमार अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, अरुण फौजी, प्रभात चौधरी, संजीव गुप्ता, सुमित अग्रवाल, संजय चौधरी, नितिन अग्रवाल, नितिन तिवारी, हृदेश चौधरी, योगेंद्र शर्मा, श्यामबाबू सिंह, चौ. हरवीर सिंह, कमल चौधरी, रणवीर सिंह, ज्ञानू शर्मा, हरीश अग्रवाल, विक्रम शर्मा, बंटी चौधरी, सोनू चौधरी, संजय शर्मा, सुनील निडर, संदेश राज वाल्मीकि, शिवकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed