फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Husband shot wife if she did not serve food to friends

अलीगढ़ : दोस्तों को खाना न परोसा तो पति ने पत्नी को मार दी गोली

Tue, 05 Jul 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Husband shot wife if she did not serve food to friends
घायल महिला नजीर जेएन मेडिकल में उपचार कराती। - फोटो : CITY OFFICE
सिविल लाइंस क्षेत्र की महिला को सोमवार रात पार्टी कर रहे पति के कहने पर दोस्तों को पार्टी में खाना न परोसना भारी पड़ गया। महिला के इंकार पर नशे में धुत पति ने पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद वह दोस्तों संग भाग गया। घायल महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में महिला के भाई की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

हाथी डूबा का असलम अपने दोस्तों संग घर में छत पर शराब पार्टी कर रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी नशीर खाना बना रही थी। बच्चे घर में टीवी देख रहे थे। नशीर व उसके भाई का आरोप है कि असलम ने कहा कि वह दोस्तों के लिए ऊपर खाना ले आए।
विज्ञापन

इस पर नशीर ने खाना देने से इंकार कर दिया। इसी पर असलम गुस्से में नीचे आया और पहले रसोई में घुसकर मीट से भरे कुकर में लात मार दी। फिर घर में रखे तमंचे से महिला को गोली मार दी। इस दौरान सीने में छर्रे लगने से महिला जख्मी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी दोस्तों संग भाग गया। बाद में बच्चों के शोर पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई और घायल को मेडिकल पहुंचाया। रात मेें सीओ तृतीय आदि भी मेडिकल पहुंचे। घटना के संबंध में महिला के भाई जमालपुर के अल्लाह नूर ने मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ के अनुसार आरोपी को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed