{"_id":"5f0f6fc98ebc3e639745af64","slug":"aligarh-hitech-vehicle-training-school-will-open-license-will-be-given-only-after-passing-exam-city-office-news-ali238729118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : हाईटेक वाहन ट्रेनिंग स्कूल खुलेगा, परीक्षा पास करने पर ही लाइसेंस मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : हाईटेक वाहन ट्रेनिंग स्कूल खुलेगा, परीक्षा पास करने पर ही लाइसेंस मिलेगा
विज्ञापन
आईटीआई परिसर, जहां ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल बन रहा है।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहिया वाहन चलाना सीखना हो या चौपहिया, आने वाले दिनों में इसके लिए यहां-वहां नहीं भटकना होगा। शहर में परिवहन विभाग मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने जा रहा है। इसमें छोटे बड़े सभी वाहनों को चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका निर्माण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के परिसर में हो रहा है । इसके लिए शासन की ओर से दो करोड़ रुपये की पहली किस्त भी आवंटित कर दी गई है। जल निगम इसको बना रहा है।
जिले में करीब दर्जन भर निजी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल संचालित हैं। लेकिन, इनमें से ज्यादातर के पास ड्राइविंग सिखाने के लिए अपना कोई निजी स्थान नहीं है। शहर के मैदानों व सड़कों पर ही ये लोगों को गाड़ियां चलाना सिखाते हैं। इससे प्रशिक्षण तो पूरा हो जाता है, परंतु चालक ड्राइविंग की बारीकियों से वंचित रह जाते हैं । इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने सरकारी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने का प्लान तैयार किया। आईटीआई परिसर में तीन एकड़ में पांच करोड़ से अधिक की लागत से इस तैयार किया जा रहा है। दिसंबर 2020 तक काम पूरा करने की अवधि निर्धारित की गई है।
भारी वाहनों का भी दिया जाएगा प्रशिक्षण
मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में दोपहिया व चौपहिया वाहनों के साथ बस, ट्रक जैसे भारी वाहन भी चलाना सिखाए जाएंगे। इसके लिए यहां तीन अलग-अलग ट्रैक बनाए जाएंगे। इसके अलावा सिग्नल लाइट, संकेतकों की पहचान भी कराई जाएगी। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा होगी, इसके बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान गाड़ी चलाने से लेकर उसे पार्क करने का ढंग भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा पास करने के बाद जारी होगा लाइसेंस
मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रशिक्षणार्थियों का टेस्ट लिया जाएगा। इसमें पास होने पर स्कूल की ओर से प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इस प्रमाण पत्र के आधार पर ही परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस जारी करेगा। बगैर इसके लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा।
निजी हाथों को सौंपा जाएगा स्कूल, आईटीआई में भी फिर से चालू होगा कोर्स
आरटीओ केडी सिंह गौर के मुताबिक स्कूल तैयार होने के बाद उसे निजी हाथों में सौंपा जाएगा। इधर, आईटीआई के भूतपूर्व प्रिंसिपल अब्दुल्ला सलमान ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान 2018 में यह प्रस्ताव मंजूर हुआ था। आईटीआई अलीगढ़ में पहले वाहन चलाने का कोर्स कराया जाता था। मगर, उसे फिर बंद कर दिया गया। अब उम्मीद है कि स्कूल खुलने के बाद फिर से कोर्स को चालू कर दिया जाएगा। आईटीआई में सुविधाओं की बात की जाए तो छह माह के कोर्स के दौरान न सिर्फ वाहन चलाने बल्कि वाहन के इंजन के बारे में भी बताया जाता है, जिससे की कभी गाड़ी खराब होने पर आपात स्थिति में चालक खुद ही उसे ठीक करके चला सकता है। इसके लिए आईटीआई परिसर में कई वाहनों के इंजन भी रखे हैं ।