फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Heavy vehicles will not enter the city due to the exhibition, there will be a ban

अलीगढ़ : नुमाइश के चलते शहर में नहीं घुसेंगे भारी वाहन, रहेगा प्रतिबंध

Mon, 20 Dec 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Heavy vehicles will not enter the city due to the exhibition, there will be a ban
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

राजकीय औद्यौगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। शाम पांच बजे से रात दो बजे तक यह व्यवस्था नुमाइश अवधि तक यथावत रहेगी। शहर के कुछ स्थानों पर वाहनों का रूट डायवर्जन करते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने नागरिकों से नुमाइश के आयोजन के समय जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
यहां भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
- सभी प्रकार के भारी वाहनों (रोडवेज बस, प्राइवेट बस, मिनी बस एवं कॉमर्शियल वाहनों ) का संचालन मसूदाबाद चौराहे से सारसौल चौराहे की तरफ पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

- एटा-कानपुर, मथुरा व आगरा की ओर से आनी वाली रोडवेज बसें गांधीपार्क बस स्टैंड तक ही आ सकेंगी। यहां से वापस नए बाईपास से होकर गंतव्य की ओर रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गभाना, खुर्जा, बुलंदशहर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ सकेंगी। सारसौल चौराहे से ही बसें नादा पुल नए बाईपास से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।
आंतरिक डायवर्जन
- तस्वीर महल चौराहे से जेल फाटक फ्लाईओवर होते हुए प्रदर्शनी में जाने वाले सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन तस्वीर महल चौराहे से डायवर्ट होकर कठपुला, रसलगंज, तहसील तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- सारसौल चौराहे से रसलगंज की ओर जाने वाले चार पहिया व छोटे वाहन शहंशाह तिराहा से होली चौक, मसूदाबाद चौराहा होते हुए रसलगंज की ओर जा सकेंगे।
- रसलगंज से सारसौल की तरफ आने वाले चार पहिया व छोटे वाहन मसूदाबाद चौराहे से होली चौक, रघुवीरपुरी चौराहा, शहंशाह तिराहा होते हुए सारसौल चौराहे की तरफ जा सकेंगे।
नो ट्रैफिक जोन
मसूदाबाद चौराहे से शहंशाह तिराहा तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed