फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Health department alert after corona case in Hathras

अलीगढ़ : हाथरस में कोरोना के केस निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना

Thu, 26 Aug 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Health department alert after corona case in Hathras
हाथरस में कोरोना के तीन केस निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) से लेकर कोविड-19 समर्पित अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। 3 जुलाई 2021 से जनपद में कोरोना का एक भी नया केस सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

जुलाई में मंडल में भी कोरोना के केस शून्य हो गए थे। अलीगढ़ के अतिरिक्त हाथरस, एटा एवं कासगंज में केस सामने नहीं आ रहे थे। बुधवार को हाथरस में तीन केस मिलने के बाद खलबली मच गई है। आगरा में भी कुछ केस मिलने की जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि हाथरस एवं आगरा में कोरोना के केस मिलने की सूचना मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पीकू का भी निरीक्षण किया गया। प्रिंसिपल एवं एमएस से भी बातचीत हुई। इसके अतिरिक्त कोविड समर्पित पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के साथ ही अतरौली, खैर, इगलास आदि में तैयारियों को एक्टिवेट करना है। ऑक्सीजन एवं अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed