फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh hardware industry hub, increase employment in corona period : Yogi

अलीगढ़ हार्डवेयर उद्योग का बड़ा केंद्र, कोरोना काल में बढ़ाएं रोजगार : सीएम

Wed, 09 Sep 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh hardware industry hub, increase employment in corona period : Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद, विधायक, और अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस करते हुए । - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के साथ मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि अलीगढ़ हार्डवेयर उद्योग का बड़ा केंद्र है। कोरोना काल में इसमें रोजगार की संभावनाएं तलाशते हुए उनको बढ़ाया जाए। अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपसी तालमेल रखते हुए विकास एवं जन लाभकारी कार्यों को करें। ताला और हार्डवेयर की ओडीओपी के तहत ब्रांडिंग, मार्केटिंग, अपडेटिंग पर ध्यान दें। उन्होंने राजा बलबंत सिंह राज्य विश्वविद्यालय को लेकर कहा कि इसके निर्माण से लेकर संचालन तक की सभी औपचारिकताओं को जल्द पूर्ण कर लिया जाए। स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई समीक्षा बैठक शाम छह बजे शुरू हुई। सबसे पहले मंडलायुक्त ने मंडल के विकास कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद अलीगढ़ डीएम ने विकास कार्यों को पेश किया। इसके बाद हाथरस, एटा और कासगंज के डीएम ने रिपोर्ट पेश की। साथ ही मुख्यमंत्री ने सांसद व विधायकों से वार्ता कर जिले और उनकी विधानसभा की स्थिति और विकास कार्यों की मांग और शिकायतों को सुना।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का पूरा फोकस गोवंश संरक्षण, पौधरोपण और विकास कार्यों पर रहा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करने का नया तरीका सुझाया है। इससे साबित होता है कि हम तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। कोरोना काल में राजस्व प्राप्ति की स्थिति खराब है। इसे बढ़ाने पर जोर दिया जाए। व्यापारियों का जीएसटी पंजीकरण कराया जाए। रिटर्न दाखिल करने के बारे में बताया जाए। हर 15 दिन में विभागवार राजस्व प्राप्ति की समीक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अलीगढ़ ताला और हार्डवेयर उद्योग का बड़ा केंद्र है। इसमें रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इनको भुनाया जाए। रोजगार सृजित किए जाएं। कोरोना काल में लागू की गई आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत लोगों के रोजगार शुरू कराए जाएं। अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर इस प्लान को तैयार करें। जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाएं।
जनप्रतिनिधि करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि सभी सरकारी कार्यों और सौगातों का शिलान्यास और उद्घाटन सिर्फ जनप्रतिनिधि करेंगे। विकास कार्यों के लिए दी जा रही धनराशि को सभी विभाग समय से अवमुक्त करें। काम 75 फीसदी पूरा होने पर उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, जिससे की उसकी गुणवत्ता का निरीक्षण कराया जा सके। कार्य चाहे जिस भी निधि से हो उसकी गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं होना चाहिए।
अलीगढ़ के स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल रूम की स्थिति खराब
सीएम ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम की स्थिति बेहद खराब है। इसमें सुधार होना चाहिए। साथ ही उन्होंने सामुदायिक शौचालयों और पंचायत भवनों के निर्माण में हो रही लेटलतीफी पर भी नाराजगी जाहिर की। कहा कि जल्द से जल्द जमीन तलाशकर उसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाए।
बारिश समाप्त, अब गड्ढा मुक्त अभियान में जुट जाएं
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश समाप्त हो गई, अब वह सड़कों के गड्ढा मुक्ति अभियान पर जुट जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही हर घर नल योजना के तहत सभी घरों मेें पाइप लाइन के जरिये शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाए। इसके विस्तार में लापरवाही की सूचना नहीं मिलनी चाहिए।
कोरोना कंट्रोल में, सुधार के लिए और मेहनत करें
कोविड-19 महामारी को लेकर सीएम ने कहा कि अलीगढ़ मंडल में अभी कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है। मगर, इसमें सुधार की और अधिक गुंजाइश हैं। अधिकारियों को और अधिक मेहनत करके सैंपलिंग बढ़ाने से लेकर अस्पतालों की क्षमता, इलाज की सुविधा, मरीजों को समय से अस्पताल में पहुंचाने सहित अन्य प्रक्रियाओं पर जोर दिया जाए। किसी भी हाल में संक्रमण का प्रसार अब और न बढ़े। उन्होंने मंडल के सभी डीएम को साफ तौर पर कहा कि शासन धनराशि दे रहा है तो कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करते हुए उनका विस्तार समय से कर लिया जाए। हर जिले को डायलिसिस मशीनें दी गई हैं। उनका इस्तेमाल डायलिसिस में किया जाए।

ट्रांसपोर्ट नगर विस्तार के प्रस्ताव को सीएम का समर्थन
अलीगढ़ डीएम चंद्रभूषण सिंह ने ल्हौसरा में स्थापित होने जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर के भविष्य में विस्तार को लेकर सीएम के सामने पेशकश की। सीएम ने डीएम की बात का समर्थन करते हुए कहा कि जनता के हित में जो भी काम संभव हैं। उनको किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed