फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Guard of City Center Mall shot dead a sweeper, angry relatives ransacked, accused arrested

अलीगढ़: सिटी सेंटर मॉल के गार्ड ने सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या की, आक्रोशित परिजनों ने की तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Jan 2022 11:51 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 10 Jan 2022 11:51 AM IST
सार

मॉल के गार्ड और सफाईकर्मी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद तैश में आकर गार्ड अंशुल चौहान ने सफाईकर्मी को गोली मार दी। गोली लगने से सफाईकर्मी पुनीत को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Aligarh: Guard of City Center Mall shot dead a sweeper, angry relatives ransacked, accused arrested
मृतक के परिजनों ने मॉल में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित सिटी सेंटर मॉल के गार्ड ने मॉल के ही सफाईकर्मी को गोली मार दी, जिसके बाद सफाईकर्मी को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के आक्रोशित परिजनों और बालमीकि समाज के लोगों ने मॉल में तोड़-फोड़ कर दी। बाद में पुलिस के समझाने पर वे माने।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मॉल के गार्ड और सफाईकर्मी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद तैश में आकर गार्ड अंशुल चौहान ने सफाईकर्मी पुनीत को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

Aligarh: Guard of City Center Mall shot dead a sweeper, angry relatives ransacked, accused arrested
तोड़फोड़ के बाद मौके पर तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने मॉल में की तोड़पोड़, कई थानों का फोर्स तैनात

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आक्रोशित होकर मॉल में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। इसे देखते हुए मौके पर की थानों की पुलिस फोर्स तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed