फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh GRP Inspector suspended

Aligarh News: जीआरपी इंस्पेक्टर निलंबित, एसपी रेलवे ने शिकायत पर की कार्रवाई, यह है मामला

Mon, 22 Jul 2024 02:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 02:35 AM IST
सार

मेरठ निवासी राम किशोर भटनागर के अनुसार, 22 वर्षीय इकलौते अविवाहित बेटे मोनू भटनागर का सिरविहीन कई टुकड़ों में कटा शव 9 जून को चोला-खुर्जा रेलवे स्टेशन के पास मिला था। जीआरपी इस घटना को रेल हादसा मानकर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी।

विज्ञापन
Aligarh GRP Inspector suspended
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली करने और आरोपियों का पक्ष लेने के आरोप में अलीगढ़ जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एसपी आगरा रेलवे का अतिरिक्त प्रभार देख रहे एसपी झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने 21 जुलाई को यह कार्रवाई की है। सीओ जीआरपी इटावा उदयप्रताप सिंह ने इस आदेश की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी अलीगढ़ में किसी अन्य प्रभारी निरीक्षक की तैनाती नहीं की गई है। थाने के एसएसआई अनिल कुमार फिलहाल कार्यभार देखेंगे।

विज्ञापन


मेरठ निवासी राम किशोर भटनागर के अनुसार, 22 वर्षीय इकलौते अविवाहित बेटे मोनू भटनागर का सिरविहीन कई टुकड़ों में कटा शव 9 जून को चोला-खुर्जा रेलवे स्टेशन के पास मिला था। जीआरपी इस घटना को रेल हादसा मानकर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। पिता का आरोप है कि मोनू की मौसी गीता जनपद खुर्जा स्थित ननिहाल में 4 जून को एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। 
विज्ञापन


परिवारवालों को बिना बताए वह मोनू को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गई थी। पिता ने जमीन-जायदाद हड़पने की नीयत से मोनू की हत्या का आरोप उसकी मौसी गीता, मामा आदि पर लगाया था। इस मामले में पीड़ित ने एसपी रेलवे समेत उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed