{"_id":"683cf5a6e30331938d0c5c3e","slug":"aligarh-green-park-society-election-concluded-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ग्रीन पार्क सोसायटी का चुनाव संपन्न, हरेंद्र अध्यक्ष और डॉ अमित गुप्ता निर्विरोध सचिव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ग्रीन पार्क सोसायटी का चुनाव संपन्न, हरेंद्र अध्यक्ष और डॉ अमित गुप्ता निर्विरोध सचिव बने
Mon, 02 Jun 2025 06:22 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 02 Jun 2025 06:22 AM IST
सार
सोसाइटी के चुनाव के लिए 17 मई तक सात पदों पर नामांकन किया गया था। इन पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया। 24 मई को किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया।
विज्ञापन
ग्रीन पार्क रेजिडेंशियल अपार्टमेंट वेलफेयर सोसायटी की नई कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारी
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अलीगढ़ के ग्रीन पार्क रेजिडेंशियल अपार्टमेंट वेलफेयर सोसायटी की नई कार्यकारिणी का चुनाव 1 जून को निर्विरोध संपन्न हो गया। सभी पदों पर निर्विरोध चयन हो गया। सभी को शपथ दिला दी गई। अब 3 जून को चुनावी प्रक्रिया अंतर्गत मतदान नहीं होगा।
विज्ञापन
संरक्षक डॉ. राजेश कुमार पालीवाल, अध्यक्ष हरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष पुनीत कुमार वार्ष्णेय, सचिव डॉ. अमित कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव कुलदीप वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष सीए सचिन आर्य व प्रवक्ता सुनीता गुप्ता को चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
सोसाइटी के चुनाव के लिए 17 मई तक सात पदों पर नामांकन किया गया था। इन पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया। 24 मई को किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया। पर्यवेक्षक एडीएम न्यायिक अखिलेश यादव के अनुसार अब तीन जून को चुनावी प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं है। चुनाव संचालन सचिव डॉ. अमित गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पीके माथुर, यतेंद वार्ष्णेय, विनय कुमार शर्मा, गौरव अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन