फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Gram Pradhan Neelam Singh honored by the President

Aligarh News: हीरे की तरह चमकीं ग्राम प्रधान नीलम, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, यूपी सीएम योगी ने दी बधाई

Sat, 04 Mar 2023 06:30 PM IST
चमन शर्मा चमन शर्मा
चमन शर्मा Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 06:30 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलीगढ़ की तहसील खैर के ब्लॉक टप्पल के ग्राम भरतपुर की ग्राम प्रधान नीलम सिंह को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बनाने के लिए स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 से सम्मानित किया।

विज्ञापन
Aligarh Gram Pradhan Neelam Singh honored by the President
नीलम सिंह को सम्मानित करती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

अलीगढ़ के टप्पल ब्लॉक की ग्राम पंचायत भरतपुर की प्रधान नीलम सिंह हीरे की तरह चमकीं। दरअसल जिस प्रकार से उनका नाम है, उसी प्रकार से उन्होंने अपने ग्राम पंचायत को भी चमका  दिया। अपने काम की बदौलत फलक पर पहुंची नीलम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सम्मानित किया है। साथ ही यूपी के मुखिया योगी आदित्यानाथ ने भी ट्विट करते हुए नीलम सिंह के कार्य की प्रशंसा कर बधाई दी है।

विज्ञापन


अमित चौहान और नीलम सिंह
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलीगढ़ की तहसील खैर के ब्लॉक टप्पल के ग्राम भरतपुर की ग्राम प्रधान नीलम सिंह को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बनाने के लिए स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 से सम्मानित किया। प्रदेश भर में सबसे पहले अलीगढ़ जिले की ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) प्लस मॉडल गांव के रूप में भरतपुर को चयनित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधान नीलम सिंह को ट्विट कर बधाई दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा Making The Village ODF Plus Model श्रेणी में जनपद अलीगढ़ निवासी सरपंच नीलम सिंह को 'स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023' मिलने पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से मातृशक्ति को प्राप्त यह असाधारण उपलब्धि सभी को प्रेरित करेगी।
 

स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है, अब बायोगैस और प्राइमरी स्कूल में स्मार्ट क्लास की आगे प्लानिंग है। ग्रामीण भारत के लिए अभी बहुत कुछ करना है।- नीलम सिंह, प्रधान, भरतपुर
उनके द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत किए जा रहे कार्यों से जनपद के अन्य प्रधान अवश्य ही प्रेरणा प्राप्त करेंगे। महिला सशक्तीकरण के दौर में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग करते हुए असाधारण कार्य किए जा रहे हैं, इससे अवश्य ही जनपद का नाम आगे भी रोशन होगा। - इंद्र विक्रम सिंह, डीएम, अलीगढ़
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन के लिये धनराशि भारत सरकार द्वारा दी जाती है। ग्राम भरतपुर की प्रधान नीलम सिंह द्वारा इस दिशा में अभिनव प्रयोग किया गया जिसे ’’कचरा से कंचन’’ का नाम दिया गया। इस अभिनव प्रयोग के अन्तर्गत घर-घर से ई-व्हीकल के माध्यम से कचरा एकत्रित कर एक निश्चित स्थान पर लाया जा रहा है, फिर उसकी छंटनी की जाती है, घरों पर यूजर चार्जेज भी लगाए गये हैं। भरतपुर ग्राम में शहरी संसाधन यथा- सीसीटीवी, ओपन जिम, पंचायत सचिवालय, स्वच्छ सार्वजनिक स्थल भी बनाए गये हैं।- आकांक्षा राना, सीडीओ, अलीगढ़

प्रधान नीलम सिंह ने किया यह काम

भरतपुर की प्रधान नीलम सिंह व पूर्व प्रधान अमित चौहान द्वारा जन समुदाय के सहयोग से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में घर-घर से कचरा संग्रहण कर एकत्रित कचरे को कचरा से कंचन केंद्र पर प्रबंधित कर जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी। साथ ही कचरा पात्र व प्लास्टिक बैंक की स्थापना करायी है। तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सभी घरों का पानी नाली में प्रवाहन की व्यवस्था बनाते हुए गंदे जल के प्रबंधन करने के लिए सिल्ट चेम्बर व फ़िल्टर चेम्बर का निर्माण किया है जिससे अब तालाब के पानी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, अब ग्राम में स्वच्छता दिखती है।

कार्यक्रम में प्रधान नीलम सिंह

नीलम सिंह के बारे में 
राष्ट्रपति से स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान पाने वाली नीलम सिंह का जन्म अलीगढ़ के पड़ोसी जनपद हाथरस के हसायन अंतर्गत अलहदीनपुर में हुआ। इनके पिता आर्मी में थे और मां ग्रहणी थीं। नीलम ने हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज से समाज शास्त्र में एमए किया। नीलम का दिल बचपन से ही समाज सेवा करने और समाज के लिए काम करने की सोचता था, इस कारण वह समाज सेवा में लगी रहतीं। नीलम की शादी तहसील खैर के ब्लॉक टप्पल के ग्राम भरतपुर में अमित चौहान से हुई। 

नीलम सिंह और अमित चौहान के दो बेटे हैं। अमित चौहान खेती बाड़ी करती हैं, वह ग्राम भरतपुर के प्रधान रहे हैं और उन्हें दो बार मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सन् 2021 में नीलम सिंह भरतपुर की ग्राम प्रधान चुनी गईं। नीलम सिंह ने नाली  निर्माण, तालाब निर्माण आदि काम कर ग्राम भरतपुर को ओडीएफ प्लस मॉडल गांव बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed