फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Garbage was lying in Deendayal Hospital for several days, CMO inspected

अलीगढ़ : दीनदयाल अस्पताल में भी कई दिनों से पड़ा था कचरा, सीएमओ ने किया निरीक्षण

Sat, 25 Jul 2020 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Garbage was lying in Deendayal Hospital for several days, CMO inspected
दीनदयाल अस्पताल में कचरा देखते सीएमओ डा. बीपी सिंह कल्याणी। - फोटो : CITY OFFICE
चिराग तले अंधेरा... पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की स्थिति कुछ ऐसी ही है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यहां निरीक्षण करने रोज आते हैं। लेकिन उन्हें वही दिखाई देता है, जो यहां के अधिकारी दिखाते हैं। आलम यह है कि यहां पर कचरे के ढेर में बायो मेडिकल वेस्ट, पीपीई किट, ग्लब्स आदि ऐसे ही पड़े रहते हैं। लेकिन अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कोविड-19 वार्ड के पीछे चार-पांच दिन से पड़े कूड़े-कचरे को हटाया गया। वह भी तब जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और कचरा साफ करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ के सामने चिकित्सालय के सामान्य कचरे से पीपीई किट, ग्लब्स व मास्क आदि बायोमेडिकल वेस्ट को हटा दिया गया। लेकिन सीएमओ के जाते ही बाकी कचरा ज्यों का त्यों पड़ा रहा। अधिकारियों ने जब दोबारा जानकारी ली तो शाम 5 बजे के आसपास कचरा हटवाकर एक जगह जमा करा दिया गया।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. जगमोहन शर्मा का कहना है कि सामान्य कूड़े में 108 एंबुलेंस के कर्मचारी पीपीई किट, ग्लब्स और अन्य बायोमेडिकल सामान चुपचाप फेंक कर चले जाते हैं। जबकि चिकित्सालय में बायोमेडिकल वेस्ट के लिए अलग जगह और कमरा निर्धारित है। कहना है कि नगर निगम के कर्मचारी सप्ताह में एक दिन कूड़ा उठाने आते हैं। इसकी वजह से कूड़े-कचरे का ढेर लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि अब वह नियमित कूड़ा-कचरे पर नजर रखेंगे। संक्रमण से बचने के लिए कूड़ा-कचरा का उचित निस्तारण जरूरी है।
किसी विशेष परिस्थिति को छोड़कर नगर निगम के कर्मचारी कूड़ा-कचरा उठाने पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में नहीं जाते हैं। वहां से कूड़ा कचरा एटू जेड कंपनी द्वारा उठाया जाता है। चिकित्सालय एवं एटूजेड में इस संबंध में सीधी बातचीत होती है। यदि एटूजेड से कोई दिक्कत है तो चिकित्सालय के अधिकारी हमसे बातचीत कर सकते हैं। हम समस्या का समाधान कराएंगे।

- राजबहादुर सिंह, सहायक नगर आयुक्त
बायोमेडिकल वेस्ट उठाने प्रतिदिन आती है गाड़ी
पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के कोविड-19 हॉस्पिटल से बायोमेडिकल वेस्ट उठाने के लिए मथुरा के राया से बायोमेडिकल वेस्ट डिस्पोजल एजेंसी की गाड़ी प्रतिदिन आती है। निर्धारित स्थान से वह कोरोना से संबंधित कचरा लेकर जाती है। दिक्कत सामान्य कचरे की है। दुखद यह है कि सामान्य कचरे में बायोमेडिकल वेस्ट भी लोग फेंक देते हैं। कूड़ा-कचरे पर गाय व कुत्ता के अतिरिक्त दूसरे जानवर मंडराते रहते हैं। इससे संक्रमण फैलने के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed