फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Gangster including gangster arrested, six bikes seized

अलीगढ़ ःसरगना सहित वाहन चोर गिरोह दबोचा, छह बाइक जब्त

Fri, 16 Jul 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Gangster including gangster arrested, six bikes seized
महानगर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सरगना सहित चार सदस्यों को दबोचा है। इनके कब्जे से छह बाइक भी बरामद की गई हैं। गिरोह लंबे समय से शहर में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। खास बात है कि गिरोह चोरी की बाइकों के इंजन-चेसिस नंबर बदलकर देहात क्षेत्र में लोगों को सस्ते दामों में बेच देता था।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले दिनों दो बाइक चोर सिविल लाइंस में दबोचे गए थे। उनका एक सरगना अनिल निवासी बरौठ लोधा फरार था। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी थी।
विज्ञापन

इसी कड़ी में बुधवार रात पुलिस ने अनिल व उसके तीन अन्य साथियों अजीत निवासी समेरपुर गभाना, रिंकू निवासी दीनौल खुर्जा देहात बुलंदशहर व अमलेश निवासी ताजपुर रसूलपुर लोधा को पुरानी चुंगी के पास से दबोच लिया। इनके पास से छह बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये शहर में अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई हैं। जो बाइक बरामद हुई हैं, इनमें से एक पल्सर व स्पलेंडर इसी वर्ष सिविल लाइंस से चोरी की गई थीं, जबकि एक पैशन प्रो व स्पलेंडर प्लसर बन्नादेवी पिछले वर्ष चोरी की गई थी। इसके अलावा दो स्पलेंडर प्लस कहां से चोरी की गई हैं, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस सफलता में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस व उनकी टीम शामिल रही है।
सरगना पर 24 मुकदमे दर्ज
एसपी सिटी के अनुसार पकड़ा गया सरगना अनिल पेशेवर वाहन चोर है। उस पर जिले में 24 मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। बाकी अन्य साथियों का भी आपराधिक इतिहास है। वह चोरी किए गए वाहनों को देहात इलाकों में ही इसलिए बेचते हैं कि वहां लोग वाहन चेकिंग में कम ही हत्थे चढ़ते हैं।

गिरफ्तारी अभियान में कई अपराधी दबोचे गए
जिला पुलिस के गिरफ्तारी अभियान में बृहस्पतिवार को कई अपराधी दबोचे गए हैं। बन्नादेवी पुलिस ने गांधीपार्क से गैंगेस्टर के वांछित खालिद खान निवासी राइट लोधा को दबोचा है। इसी थाने से ऑपरेशन निहत्था के तहत वारिस निवासी नगला पटवारी क्वार्सी को तमंचा सहित दबोचा है। सिविल लाइंस पुलिस ने शान उर्फ छोटू निवासी सराय रहमान को तमंचा सहित दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed