फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News Ganga bridge on Sankara will be started in September

Aligarh: सितंबर में शुरू हो जाएगा सांकरा पर बना गंगा पुल, 2020 में बनकर होना था तैयार

Sat, 20 Aug 2022 11:25 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 11:25 PM IST
सार

2016 में तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल यादव ने सांकरा स्थित गंगा नदी पर पुल के निर्माण की नींव रखी। 2017 में योगी सरकार बनने के बाद पुल के निर्माण की गति ने जोर पकड़ा। इसके बाद सेतु निगम ने पुल के पिलर और मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Aligarh News Ganga bridge on Sankara will be started in September
सांकरा पर बना गंगा पुल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सांकरा गंगाघाट पर अलीगढ़-बदायूं जनपद को जोड़ने वाला सांकरा मिट्ठनपुर पर बन रहा पुल अप्रोच मार्ग बनते ही शुरू हो जाएगा। सेतु निगम ने पुल का निर्माण पूरा कर दिया है, जबकि पीडब्ल्यूडी द्वारा अप्रोच मार्ग का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। हालांकि, अफसरों ने सितंबर में एप्रोच मार्ग पूरा होने का दावा किया है। गौर हो कि पुल 2020 में बनकर तैयार होना था।

विज्ञापन


सांकरा में गंगा नदी पर पुल के निर्माण की मांग वर्ष 2005 से चली आ रही है। पुल का निर्माण न होने से सांकरा, नगला भूड़, दादों से सांकरा पुल से मिट्ठनपुर समेत आसपास के तमाम गांव के लोग नाव से गंगा नदी को पार करते हैं।
विज्ञापन


2016 में तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल यादव ने सांकरा स्थित गंगा नदी पर पुल के निर्माण की नींव रखी। 2017 में योगी सरकार बनने के बाद पुल के निर्माण की गति ने जोर पकड़ा। इसके बाद सेतु निगम ने पुल के पिलर और मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 पिलर पर खड़ा है पुल
पुल करीब एक किलोमीटर लंबा है। 10 मीटर से अधिक इसकी चौड़ाई है। पुल के निर्माण के लिए 36 पिलर बनाए गए हैं। जिससे बाढ़ आने पर दिक्कत न हो सके। सेतु निगम ने पिलर समेत पुल के ऊपर के मार्ग का निर्माण पूरा कर दिया है। सिर्फ अप्रोच मार्ग शेष रह गया है।

समय के साथ बढ़ती गई लागत
पुल का निर्माण 2020 में पूरा होना था मगर दो साल देरी होने से पुल के निर्माण की लागत धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। पुल के निर्माण के समय पहली किस्त 60 करोड़ रुपये भेजी गई थी दूसरी किस्त 11 करोड़ रुपये भेजी गई। वर्तमान में पुल के निर्माण की लागत करीब 115 करोड़ रुपये हो गई है।

अलीगढ़ समेत कई जिलों को मिलेगा लाभ
सांकरा में पुल शुरू होने से अलीगढ़ का जुड़ाव बदायूं से हो जाएगा। इससे करीब 50 किमी की दूरी कम हो जाएगी। फिलहाल अभी लोगों को नरौरा या फिर कासगंज होकर बदायूं जाना पड़ता है। साथ ही बरेली की दूरी भी कम हो जाएगी। इसके साथ आगरा, मथुरा, हाथरस आदि जिलों के लोगों को भी बदायूं और बरेली जाने के लिए काफी आसान हो जाएगा। सफर की दूरी भी कम हो जाएगी।

अलीगढ़ जनपद को जोड़ने वाला सांकरा- मिट्ठनपुर गंगापुल का निर्माण वर्ष 2018 तक पूरा होना था। शासन व प्रशासन की लापरवाही से अभी तक पुल व सड़क का निर्माण पूर्ण नही हो सका है।
-विनय यादव, अध्यक्ष सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास समिति

पुल का निर्माण लंबे संघर्ष का नतीजा है, लेकिन संबंधित विभागों की देरी के चलते पुल का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इसके लिए शासन-प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। -अजय कुमार, ग्रामीण

बारिश के मौसम के चलते पुल निर्माण में देरी हुई है। अप्रोच मार्ग एवं एक छोटे पुल का निर्माण सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पुल शुरू हो जाएगा। सांकरा और बदायूं जिले की ओर अप्रोच मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी को कराना है। -योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed