फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Five Dairy Operators Fined Rs 4.5 Lakh

अलीगढ़ : पांच डेयरी संचालकों पर 4.5 लाख रुपये का जुर्माना

Sun, 26 Jul 2020 08:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Five Dairy Operators Fined Rs 4.5 Lakh
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने महानगर के पांच डेयरी संचालकों पर 4.5 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। एक सप्ताह के अंदर जुर्माना जमा नहीं करने पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अमीर निशां क्षेत्र में रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अनवर हुदा पान वाली कोठी के पीछे नालियों में गोबर बहते देख नगर आयुक्त डेयरी तक पहुंच गए। डेयरी संचालक कामिल पुत्र छुट्टन पर एक लाख रुपये, मुजाहिद पुत्र सलाहउद्दीन पर 50 हजार रुपये, इरफान पर एक लाख रुपये, उस्मान अहमद पर एक लाख रुपये और लालडिग्गी रोड के नूरउद्दीन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए गोबर नाले-नालियों में बहाने, रिहायशी एरिया में डेयरी संचालित करने और आम आदमी के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के आरोप में महामारी एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व अमीर निशां मार्केट में विशेष सफाई अभियान चलाया और मार्केट को सैनिटाइज किया गया। हसन मंजिल रोड व अनवर हुदा कंपाउंड के निकट नाले पर स्लैब डालकर अतिक्रमण किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और स्लैब को तोड़वा दिया। दुकानदारों व क्षेत्र के सोसाइटी को कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। पार्षद रिजवान हुसैन मिंटू, यशवंत कुमार, अजित कुमार राय, अतर सिंह, अहसान रब आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed