{"_id":"5f5142d88ebc3ea3d9574a7e","slug":"aligarh-first-rank-in-the-country-in-public-toilets-construction-city-office-news-ali242896950","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक शौचालय निर्माण में अलीगढ़ देश में पहले नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक शौचालय निर्माण में अलीगढ़ देश में पहले नंबर पर
विज्ञापन
आशीष श्रीवास्तव
स्वच्छ भारत मिशन में 15 जून से 15 सितंबर तक सामुदायिक शौचालय निर्माण के मामले में अव्वल चल रहा अलीगढ़ जनपद पिछले सप्ताह भी नंबर एक स्थान पर बना रहा। अब तक 610 शौचालयों का निर्माण हो चुका है। बरेली दूसरे तो फतेहपुर तीसरे स्थान पर रहा। सामुदायिक शौचालय निर्माण में उत्तर प्रदेश भी पहले स्थान पर है। सूबे में अब तक 3932 शौचालय बन चुके हैं। 1473 शौचालय बनवाकर बिहार दूसरे तो 1425 शौचालय बनवा कर राजस्थान तीसरे नंबर पर है।
केंद्र सरकार ने 15 जून से 15 सितंबर तक देश भर में अभियान चलाकर सामुदायिक शौचालय निर्माण के आदेश दिए थे। अभियान की शुरुआत से ही पहले स्थान पर बना हुआ अलीगढ़ जनपद ने पिछले सप्ताह जारी रेटिंग में देशभर में अव्वल रहा। यहां अब तक 887 ग्राम पंचायतों में से 610 में सामुदायिक शौचालय बन गए हैं। शेष 277 ग्राम पंचायतों में निर्माण लगभग पूर्ण होने की स्थिति में हैं। बताते चले कि 545 शौचालय निर्माण के साथ बरेली दूसरे तो 536 शौचालय निर्माण कराकर फतेहपुर तीसरे स्थान पर है। सीडीओ अनुनय झा ने बताया कि शेष शौचालय इस सप्ताह के अंत तक पूर्ण हो जाएंगे।
....तो डीएम लेते नजर आएंगे प्रथम पुरस्कार
अलीगढ़। सामुदायिक शौचालय निर्माण में देश में अव्वल रहने वाले प्रदेश व जनपद को पुरस्कृत किया जाएगा। दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में संभवत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा और शौचालय निर्माण की यही गति कायम रही तो यह पुरस्कार अलीगढ़ के खाते में आना तय है और जिले के मुखिया होने के नाते डीएम चंद्रभूषण सिंह पुरस्कार लेते नजर आएंगे।