Aligarh Defence Corridor: सबसे पहला प्लॉट, ड्रोन-बुलेटप्रूफ जैकेट बनाने वाली फर्म को आवंटित
260 करोड़ के निवेश से गाजियाबाद स्पेश कैम फर्म अपनी इकाई लगाएगी। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक इकाइयां डिफेंस कॉरिडोर पार्ट-2 में प्लॉट लेने के लिए कतार में हैं, इनका यूपीडा से संवाद चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा उत्पाद केंद्र के रूप में विकसित हो रहे अलीगढ़ में ड्रोन, बुलेटप्रूफ जैकेट व कारतूस संबंधी कंपोनेंट बनाने वाली एक और इकाई लगने जा रही है। डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड के पार्ट-2 में इस इकाई के लिए सबसे पहला प्लॉट आवंटित कर दिया गया है।
260 करोड़ के निवेश से गाजियाबाद स्पेश कैम फर्म अपनी इकाई लगाएगी। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक इकाइयां डिफेंस कॉरिडोर पार्ट-2 में प्लॉट लेने के लिए कतार में हैं, इनका यूपीडा से संवाद चल रहा है। डिफेंस कॉरिडोर अंडला नोड के विस्तार के लिए जीटी रोड के सहारे गांव जसरथपुर व जुलूपुर सिहोर के पास 88 हेक्टेयर भूमि पर डिफेंस कॉरिडोर पार्ट-2 की साइट विकसित की गई है। इसका लेआउट बनाकर प्लॉट आवंटन के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
यह आवेदन यूपीडा की ऑनलाइन साइट पर या फिर यूपीडा के लखनऊ कार्यालय जाकर किए जा सकते हैं। इसी क्रम में अब तक 24 से अधिक आवेदन पहुंचे हैं, जो विभिन्न प्रकार के गोला-बारूदी रक्षा उत्पाद बनाने वाली कंपनियों की ओर से हैं। इन आवेदनों की स्क्रूटनी व नियमों को पूरा करने के आधार पर सबसे पहला प्लॉट गाजियाबाद की स्पेश कैम फर्म को आवंटित हुआ है।
प्लॉट आवंटन के लिए अब तक एक दर्जन से अधिक आवेदन आए हैं। गाजियाबाद की स्पेश कैम नामक फर्म को पहला प्लॉट आवंटित कर दिया गया है। 260 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव है। अन्य आवेदनों पर भी स्क्रूटनी के आधार पर प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। - कर्नल संजय सिंह, सीजीएम, यूपी डिफेंस कॉरिडोर
ये है चयन प्रक्रिया
इस साइट पर 40 प्लॉट हैं। प्लॉट आवंटन प्रक्रिया में यूपीडा, उद्योग विभाग से लेकर सेना तक के अधिकारियों की एक टीम हर पटल पर आवेदनों की स्क्रूटनी कर रही है। उसके बाद वरीयता क्रम में प्लॉट आवंटित किए जाने की प्रक्रिया हो रही है।
ये है साइट का नक्शा
-87.888 हेक्टेयर भूमि की गई अधिग्रहित
-9 हेक्टेयर भूमि पर बनाई जा रही सड़कें
-18.8 हेक्टेयर में भूमि कॉमन ग्रीन एरिया
-3.6 हेक्टेयर में सर्विस-कॉमन सुविधाएं
-56.5 हेक्टेयर में 40 प्लॉट आवंटन होंगे
ये हैं प्लॉट
- पांच-पांच हेक्टेयर के चार
- दो-दो हेक्टेयर के नौ
-एक-एक हेक्टेयर के 10
- 0.5-0.5 हेक्टेयर के 17 प्लॉट बनाए गए