{"_id":"62389c08687ca311c15ecf5f","slug":"aligarh-firing-took-place-in-a-dispute-over-eating-golgappa-police-sent-two-youths-to-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: गोलगप्पे खाने पर हुए विवाद में हुई फायरिंग, पुलिस ने दो युवकों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: गोलगप्पे खाने पर हुए विवाद में हुई फायरिंग, पुलिस ने दो युवकों को भेजा जेल
Mon, 21 Mar 2022 09:09 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:09 PM IST
सार
गोविंदपुर फगोई के घायल यशपाल के चाचा जसवंत सिंह ने पांच नामजदों व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में लोधा पुलिस ने दो आरोपी सुधीर पुत्र धर्मवीर एवं राम पुत्र दलवीर को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
दो लोग गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
विस्तार
अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र के गांव गोविंदपुर फगोई पर बनी मार्केट पर गोलगप्पे खाने के दौरान गोंडा के गांव धौरा पालन एवं लोधा के गांव गोविंदपुर फगोई के युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें धौरा पालन के युवकों ने फोन करके अन्य युवकों को बुला लिया था और जमकर बवाल होने के बाद फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन
ग्रामीण बाद में भागते युवकों का पीछा करते हुए धौरा पालन तक पहुंच गए थे। यहां भी मारपीट और फायरिंग हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था एवं कई युवक घायल हुए थे। गोविंदपुर फगोई के घायल यशपाल के चाचा जसवंत सिंह ने पांच नामजदों व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में लोधा पुलिस ने दो आरोपी सुधीर पुत्र धर्मवीर एवं राम पुत्र दलवीर को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा बरामद किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि एसआई अमित कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार, सतेंद्र कुमार और प्रमोद कुमार गस्त पर थे। इसी दौरान धौरा पालन नहर के पास दोनों अभियुक्तों को मय तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।