फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Firing in Rangbaazi, three people including two girls injured

अलीगढ़ : रंगबाजी में फायरिंग, दो युवतियों सहित तीन लोग जख्मी

Sun, 05 Jun 2022 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Firing in Rangbaazi, three people including two girls injured
महानगर के क्वार्सी और गांधीपार्क के बॉर्डर रावणटीला व विकास नगर में शनिवार देर शाम बाइक सवार रंगबाजों ने बेवजह फायरिंग कर दहशत फैलाई। इस दौरान एक युवक की कनपटी से छूते हुए गोली निकल गई, जबकि दो युवतियां के भी छर्रे लगने से जख्मी होने की बात कही जा रही है। इस मामले में जख्मी युवक की ओर से क्वार्सी में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

देर शाम संजय गांधी कालोनी का शुभम दीक्षित अपनी कालोनी में गली के बाहर खड़ा था। तभी वहां से बाइक पर नामजद दो युवक निकले और बेवजह फायरिंग करने लगे। इस दौरान गोली शुभम की कनपटी को छूकर निकल गई। इस दौरान उसके भाई व अन्य लोग आ गए और उन्होंने विरोध किया तो हमलावर धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान पता चला कि ये युवक विकास नगर में भी फायरिंग करके आए हैं। वहां भी दो युवतियों को छर्रे लगे हैं। घायल शुभम अपने भाई आकाश आदि के साथ थाना क्वार्सी तहरीर देने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां आकाश की ओर से नामजद तहरीर दी गई है। वहीं बताया गया है कि आरोपी पूर्व में भी कई अपराधों ंमें जेल गया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मामले में मुकदमा आदि की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed