{"_id":"625319e287cf8005dc7807f0","slug":"aligarh-fire-will-be-investigated-in-meat-factory-questions-are-being-raised-aligarh-news-ali288989959","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मीट फैक्टरी में आग की होगी जांच, खड़े हो रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मीट फैक्टरी में आग की होगी जांच, खड़े हो रहे सवाल
विज्ञापन
रोरावर क्षेत्र में अलतबारक मीट फैक्टरी में हुए अगिभनकांड की जांच फायर ऑफिसर टीम द्वारा की जाएगी। इस आग को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। सोमवार को जांच के लिए टीम पहुंच सकती है। बताया गया है कि एक तरफ अभी तक पशु पालन विभाग ने इस आग को लेकर न तो कोई जांच की और न मृत पशुओं की जांच कराई है। इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह मीट फैक्टरी वैसे तो बुलंदशहर के एक पूर्व विधायक की है। मगर उनकी मौत के बाद इसे दिल्ली के व्यापारी द्वारा किराये पर संचालित किया जा रहा है। शनिवार दोपहर इस फैक्टरी में आग लगी थी। अब तक की जांच व आग के घटनाक्रम पर इसलिए सवाल खड़े हो रहे हैं कि एक तरफ आग पैकिंग एरिया में और दूसरी ओर एक कमरे में लगी थी।
सवाल खड़े हो रहे हैं कि एक साथ दो अलग-अलग छोर पर आग कैसे लग सकती है। एक तरफ आग लगना समझ में आता है। सीएफओ विवेक शर्मा बताते हैं कि मामले में जांच की जाएगी। इसके लिए सोमवार को टीम घटनास्थल पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
आग की तरीके को लेकर कुछ संदेह लग रहा है। क्योंकि अमूमन आग एक जगह से लगने के बाद दूसरी जगह तक फैलती है। इधर, इस आग में पशुओं की मौत की खबर पर अभी तक पशु पालन विभाग द्वारा कोई जांच या कदम न उठाए जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।