{"_id":"635d15d07752792051149c1e","slug":"aligarh-fighting-between-two-groups-of-eunuchs-police-registered-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सिविल लाइंस क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सिविल लाइंस क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
Sat, 29 Oct 2022 05:30 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 29 Oct 2022 05:30 PM IST
सार
मैरिस रोड पर शनिवार दोपहर किन्नरों के दो पक्ष अपना-अपना खेत बताते हुए आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के कुछ किन्नरों को चोट लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
झगड़े के बाद जानकारी देता किन्नर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मैरिस रोड पर क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। किन्नरों के एक पक्ष ने नग्न होकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस मारपीट करने वाले पक्ष के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मैरिस रोड पर शनिवार दोपहर किन्नरों के दो पक्ष अपना-अपना खेत बताते हुए आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के कुछ किन्नरों को चोट लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइन श्वेता पांडे ने बताया किन्नरों की दो पक्ष में रिसोर्ट पर अपना-अपना क्षेत्र बताते हुए आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों से किन्नर पंचायत द्वारा तय किए गए क्षेत्रों के प्रपत्र मांगे गए हैं। वही तीन किन्नरों को चोट आई है। उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मारपीट करने वाले पक्ष के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन