फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: fiercely purchase unlocked Rakshabandhan from today to Friday

अलीगढ़ : आज से शुक्रवार तक अनलॉक रक्षाबंधन की जमकर करें खरीदारी

Sun, 26 Jul 2020 08:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: fiercely purchase unlocked Rakshabandhan from today to Friday
लॉकडाउन में सासनी गेट चौराहे स्थित गली में लगीं ढकेल। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए लागू दो दिवसीय लॉकडाउन आज (सोमवार) सुबह 5 बजे समाप्त हो गया है। सोमवार से शुक्रवार रात दस बजे तक अनलॉक रहेगा। रक्षाबंधन और बकरीद के लिए लोगों के पास पांच दिन जमकर खरीदारी करने का समय रहेगा। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने जनता से अपील की है कि वह त्योहारी सीजन में खरीदारी करने के लिए निकलें। मगर, कोरोना से बचाव भी जरूरी है।
विज्ञापन

शनिवार की अपेक्षा रविवार को शहर की सड़कों पर लोगों की चहलकदमी कम दिखी। छुट्टी वाले दिन को लोगों ने परिवार वालों के साथ बिताया। शनिवार की सख्ती का असर भी दिखा। शहर में 11 बजे के बाद सब्जी, फल, दूध की दुकानें बंद हो गईं। हालांकि, गली-मोहल्लों में दुकानदार शटर डाउन करने के बाद भी दुकानदारी करने में लगे रहे। कई इलाकों में पुलिस ने पहुंचकर दुकानों को पूर्ण रूप से बंद कराया। सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस के अधिकारी शहर में गश्त पर रहे। लोगों को बेवजह घरों से निकलने पर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा। सख्ती का असर यह रहा कि 11 बजे तक तो लोग दूध, फल व सब्जी की खरीदारी कर अपने घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के लिए पांच दिन सजेंगे बाजार
भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन को लेकर सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बाजार खूब सजेंगे। हालांकि, रक्षाबंधन अगले सोमवार को है। मगर, लोगों के पास शुक्रवार तक ही खरीदारी का समय रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार को लॉक डाउन रहेगा। ऐसे में दूर-दराज जाने वाले लोग भी अपने निजी वाहनों से लॉकडाउन से पहले निकल जाएंगे। पूर्व निर्धारित नियम के मुताबिक रोडवेज बसों और रेलों का संचालन यथावत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed