{"_id":"5fef70588ebc3e3b64146735","slug":"aligarh-farmers-welfare-mission-to-double-farmers-income-city-office-news-ali252621420","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : किसानों की आय दोगुनी करने को चलाया जाएगा किसान कल्याण मिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : किसानों की आय दोगुनी करने को चलाया जाएगा किसान कल्याण मिशन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए 6 जनवरी से जिले में किसान कल्याण मिशन शुरू होगा। इस मिशन के जरिये किसानों की तीन नये कृषि कानूनों को लेकर जारी नाराजगी को दूर करने का भी प्रयास किया जाएगा। 6 व 13 जनवरी को विकास खंडों में किसान मेलों का आयोजन होगा। जिलाधिकारी व सीडीओ ने शुक्रवार को इस संबंध में बैठक की।
जिलाधिकारी ने बताया कि 6 जनवरी से किसान कल्याण मिशन आरंभ किया जा रहा है। किसान कल्याण मिशन मुख्य रूप से तीन भागों में संचालित किया जाएगा। इसके तहत खेती और खेती से जुड़े तमाम क्षेत्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कृषि तकनीकों के प्रदर्शन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि शासन के निर्देश पर किसान कल्याण मिशन के तहत 06 जनवरी को लोधा, अकराबाद, अतरौली, खैर, चंडौस एवं इगलास में और 13 जनवरी को धनीपुर, बिजौली, टप्पल, जवां, गंगीरी एवं बिजौली में कृषि व सहयोगी विभागों की मदद से प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न प्रकार की कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
मेलों में जन समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। किसान गोष्ठी में प्रगतिशील किसानों, कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग से जुड़े कृषि प्रसार कार्यकर्ताओं द्वारा योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में समस्त एसडीएम, डीडीओ, पीडी डीआरडीए, डीसी एनआरएलएम, डीडी कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी आदि मौजूद रहे।