{"_id":"61be362f153e1a503027a5b1","slug":"aligarh-exploitation-of-roadways-personnel-will-be-investigated-by-headquarters-picketing-postponed-city-office-news-ali2809276110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : रोडवेज कर्मियों के शोषण की मुख्यालय से होगी जांच, धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : रोडवेज कर्मियों के शोषण की मुख्यालय से होगी जांच, धरना स्थगित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ द्वारा आरएम कार्यालय पर दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने को मुख्यालय द्वारा जांच कराने के आश्वासन पर खत्म कर दिया गया है। रोडवेज कर्मचारी उप श्रमायुक्त के आदेश के बावजूद क्षेत्रीय कर्मचारी की समस्याओं के निस्तारण व वार्ता न करने के मामले को लेकर धरने पर बैठे थे। कर्मचारियों का आरोप था कि शोषण किया जा रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। इस मामले में अब मुख्यालय से टीम आकर जांच करेगी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह व क्षेत्रीय मंत्री हर्ष गौतम ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याएं और उत्पीड़न के मामलों में लगातार वृद्धि होने के संबंध में संगठन के नोटिस पर उप श्रमायुक्त ने 29 सितंबर को क्षेत्रीय स्तर पर वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा था। लेकिन कोई निदान नहीं हुआ। ऐसे में 16 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया।
संगठन प्रांतीय अध्यक्ष त्रिलोकी व्यास ने अपर प्रबंध निदेशक से वार्ता कर अनुरोध किया कि अलीगढ़ के मामले में मुख्यालय स्तर के माध्यम से जांच दल बनाया जाए। जबकि श्रम कल्याण एवं औद्योगिक मुख्यालय के प्रधान प्रबंधक ने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है। ऐसे में प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देश पर कर्मचारियों को न्याय मिलने की प्रत्याशा में धरना स्थगित कर दिया है।