फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh exhibition started

Aligarh Mahotsav: अलीगढ़ नुमाइश हुई शुरू, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण ने किया उद्घाटन, ये होंगे कार्यक्रम

Thu, 01 Feb 2024 08:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 08:29 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अलीगढ़ नुमाइश का श्रीगणेश किया। साथ ही उद्योग मंडप, कृषि कक्ष, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का भी शुभारंभ किया। नुमाइश के उद्घाटन समारोह में कृष्णांजलि मंच पर संगीतिका डांस एकेडमी के नंन्हें बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। 

विज्ञापन
Aligarh exhibition started
गुब्बारे उड़ाकर अलीगढ़ नुमाइश का उद्घाटन करते मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ की नुमाइश शुरू हो गई। गन्ना विकास एवं चीनी मिलें और जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने 144 वीं राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ महोत्सव का रंग-बिरंगे गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर किया। उद्घाटन समारोह में कृष्णांजलि मंच पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 

विज्ञापन

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के साथ राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान, अध्यक्ष श्रम बोर्ड ठा0 रघुराज सिंह मित्तल द्वार पर फीता काटकर नुमाइश का शुभारम्भ किया गया। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विधायकगण अनिल पाराशर, राजकुमार सहयोगी, ठा0 रवेन्द्रपाल सिंह, एमएलसी चौ ऋषिपाल सिंह, डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल, महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, आरपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, श्यौराज सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मानव महाजन, मण्डलायुक्त रविन्द्र, आईजी शलभ माथुर, प्रभारी जिलाधिकारी आकांक्षा राना, एसएसपी संजीव सुमन, एडीएम सिटी एवं प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी अमित कुमार भट्ट के साथ गुब्बारे व कबूतरों को उड़ाकर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नुमाइश शुभारंभ
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने उद्योग मंडप, कृषि कक्ष, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का भी शुभारंभ किया। पलवल होडल के ब्रजलोक कलाकारों ने ढोल की थाप और नगाड़े की आवाज पर अतिथियों का स्वागत किया। मंत्री समेत अन्य ने भी ढोल एवं नगाड़े बजाए। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दरबार हॉल पर ध्वजारोहण किया। दरबार हॉल में लगी चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। नीरज-शहरयार पार्क में शहीद स्तम्भ पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। नुमाइश के उद्घाटन समारोह में कृष्णांजलि मंच पर संगीतिका डांस एकेडमी के नंन्हें बच्चों ने विघ्नहर्ता श्री गणेशजी जी की भाव नृत्य, मेरी चौखट पे चलके आज चारो धाम आए है, बांसुरी कृष्ण की बाजेगी, प्रेम से राधा नाचेगी की प्रस्तुति दी। 

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि कल्याण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि को  नमन करता हूं। यह मशहूर कवि नीरज जी की भी धरती है। इस प्रकार के मेले-ठेले और विशेषकर नुमाइश अर्न्तआत्मा को खुशी देती है, आन्तरिक खुशी ही सफलता की निशानी है। इस प्रकार की गतिविधियों से बहुत से नवाचार का सृजन भी होता।
अलीगढ़ महोत्सव
उद्घाटन समारोह में पूर्व महापौर शकुन्तला भारती, सावित्री वार्ष्णेय, एसडीएम, एसीएम, संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक यशराज सिंह, जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार जायसवाल, डीपीओ श्रेयश कुमार, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, एडीईओ कौशल कुमार , मुख्य प्रदर्शनी सहायक अर्पित शर्मा, रचित वशिष्ठ, पीयूष साराभाई, कामिनी शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये होंगे कार्यक्रम

  • 6 फरवरी को प्रहलाद टिपनिया नाइट
  • 7 फरवरी को हेमंत ब्रजवासी नाइट
  • 9 फरवरी को कुलहिंद मुशायरा
  • दस फरवरी को मशहूर गायिका स्वाति मिश्रा की भजन संध्या
  • 11 फरवरी को वरुण जैन नाइट
  • 12 फरवरी को रसिया दंगल
  • 14 फरवरी को शब्बीर कुमार नाइट
  • 17 फरवरी को प्रांजल दाहिया की हरियाणवी नाइट
  • 18 फरवरी को बॉलीवुड फीमेल सिंगर नाइट ममता शर्मा
  • 20 फरवरी को पंजाबी नाइट बी प्राक के
  • 21 फरवरी को एक शाम राष्ट्र के नाम
  • 22 फरवरी को लाफ्टर शो 
  • 26 फरवरी को नुमाइश का विधिवत समापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed