{"_id":"63e3c2b4441afea0330861c2","slug":"aligarh-exhibition-organized-till-11-o-clock-in-the-night-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Exhibition: रात में 11 बजे तक हो नुमाइश का आयोजन, अब तक है 10 बजे तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Exhibition: रात में 11 बजे तक हो नुमाइश का आयोजन, अब तक है 10 बजे तक
Wed, 08 Feb 2023 09:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 08 Feb 2023 09:11 PM IST
सार
आरटीआई कार्यकर्ता अविनाश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अलीगढ़ में चल रही नुमाइश के आयोजन का समय रात 11 बजे तक बढ़ाने की मांग की है। वर्षों से नुमाइश का आयोजन रात्रि 11 बजे तक होता रहा है, लेकिन वर्तमान में नुमाइश का समय 10 बजे तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ नुमाइश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आरटीआई कार्यकर्ता अविनाश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अलीगढ़ में चल रही नुमाइश के आयोजन का समय रात 11 बजे तक बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि नुमाइश का आयोजन 10 बजे तक का है और महानगर में क्षेत्रीय खाने-पीने की वस्तुओं के दुकानदारों द्वारा दुकान बंद करने का समय भी 10 बजे तक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्षों से नुमाइश का आयोजन रात्रि 11 बजे तक होता रहा है, लेकिन वर्तमान में नुमाइश का समय 10 बजे तक कर दिया गया है। महानगर की सीमा में क्षेत्रीय दुकानदारों की दुकानें भी पुलिस द्वारा रात्रि 10 बजे ही बंद करा दी जाती है। जिसके कारण दुकानदारों का काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले दर्शकों को इससे काफी असुविधा होती है। उन्होंने सीएम से नुमाइश के 22 फरवरी तक होने वाले आयोजन को लेकर रात्रि 11 बजे तक महानगर में दुकानों को खोलने की अनुमति दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन