फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Exhibition inauguration

Aligarh Exhibition: नुमाइश 1 फरवरी से, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी करेंगे उद्धाटन

Thu, 30 Jan 2025 03:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 03:14 PM IST
सार

अलीगढ़ की नुमाइश का उद्धाटन 2 फरवरी को मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी अपराह्न 1 बजे करेंगे। मंत्री संदीप सिंह भी साथ रहेंगे। 

विज्ञापन
Aligarh Exhibition inauguration
अलीगढ़ की नुमाइश - फोटो : अलीगढ़ महोत्सव आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी यानी नुमाइश 1 फरवरी से 28 फरवरी तक लगेगी। नुमाइश का उद्घाटन गन्ना विकास एवं चीनी मिलें के कैबिनेट मंत्री व जिला के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी 2 फरवरी को करेंगे। नुमाइश ग्राउंड में तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

विज्ञापन


अलीगढ़ महोत्सव 2025 का आयोजन कल 1 फरवरी से होगा। 2 फरवरी को जिला प्रभारी मंत्री व गन्ना विकास एवं चीनी मिलें कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी नुमाइश का अपराह्न 1 बजे उद्धाटन करेंगे। उनके साथ बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह बतौर अति विशिष्ट अतिथि रहेंगे। उद्घाटन समारोह कार्यक्रम नुमाइश परिसर स्थित कृष्णांजलि नाट्यशाला में होगा। अलीगढ़ कमिश्नर संगीता सिंह अध्यक्षता करेंगी।
विज्ञापन


नुमाइश के उद्घाटन समारोह में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, बरौली विधायक जयवीर सिंह, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, खैर विधायक सुरेंद्र सिंह दिलेर, महापौर प्रशांत सिंघल, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी आकाश अग्रवाल, नेशनल को इंचार्ज प्रोग्राम एंड मीटिंग भाजपा आरपी सिंह, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी वीसी प्रो एनबी सिंह, एएमयू वीसी प्रो नईमा खातून, डीआईजी प्रभाकर चौधरी, डीएम संजीव रंजन, एसएसपी संजीव सुमन, सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, एडीए वीसी अपूर्वा दुबे, नगर आयुक्त विनोद कुमार, अपर आयुक्त अरूण कुमार, अपर आयुक्त वीके सिंह, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed