{"_id":"68eb8047df62144eca081564","slug":"aligarh-electronic-market-shines-before-dhanteras-diwali-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electronic Markets: जीएसटी दर कम होने से बिक्री में आया उछाल, धनतेरस-दीपावली से पहले चमका इलेक्ट्रॉनिक बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Electronic Markets: जीएसटी दर कम होने से बिक्री में आया उछाल, धनतेरस-दीपावली से पहले चमका इलेक्ट्रॉनिक बाजार
Sun, 12 Oct 2025 03:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 12 Oct 2025 03:47 PM IST
सार
राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) के मुताबिक एसी और एलईडी की टैक्स स्लैब 28 से घटकर 18 फीसदी हुई है। विभाग का राजस्व कम होगा लेकिन इसी के चलते कीमतें कम होने के कारण कारोबार उछाल लेगा।
विज्ञापन
मैरिस रोड पर बिजली के उपकरण खरीदते लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
दीपावली और धनतेरस के शुभ अवसर पर इस वर्ष अलीगढ़ का इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बाजार चमका है। विशेष रूप से एलईडी टीवी और एयर कंडीशनर (एसी) की खरीद में भारी उछाल देखा गया है। जीएसटी दर कम होने से बिक्री में उछाल आया है। धनतेरस पर 175 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है, जोकि पिछले वर्षों के मुकाबले 20 फीसदी अधिक है। राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) के मुताबिक एसी और एलईडी की टैक्स स्लैब 28 से घटकर 18 फीसदी हुई है। विभाग का राजस्व कम होगा लेकिन इसी के चलते कीमतें कम होने के कारण कारोबार उछाल लेगा।
विज्ञापन
जीएसटी की दरें कम होने का सबसे ज्यादा फायदा एसी और टीवी की बिक्री को मिला है। आमतौर पर ग्राहक दीपावली के मौके पर एसी नहीं खरीदते थे, लेकिन इस बार रुझान बदल गया है। ग्राहक इस आशंका के चलते एसी खरीद रहे हैं कि अगले वर्ष इन पर दाम बढ़ सकते हैं।- अंकित गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कारोबारी
विज्ञापन
इस समय लोग गीजर, मिक्सी, प्रेस, इंडक्शन, जूसर, इंस्टेंट गीजर, किचन चिमनी, हैवी ड्यूटी एग्जास्ट के साथ वॉल लाइट, फैंसी लाइट की भी अच्छी मांग है। लोग आ रहे हैं। ऐसे प्रोडक्ट मांग रहे हैं जिनमें ऊर्जा की खपत कम रहती है। त्योहार एक मौका है उपकरण खरीदने का तो मांग भी बढ़ी है। - अनुज मल्होत्रा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कारोबारी
विज्ञापन
इस त्योहारी सीजन में स्मार्ट फोन का बाजार भी काफी तेज रहा। विभिन्न कंपनियों द्वारा पेश किए गए नए मॉडल और आकर्षक ऑफर्स ने ग्राहकों को आकर्षित किया, जिससे सभी प्रमुख आउटलेट पर कुल मिलाकर स्मार्टफोन की बिक्री धनतेरस तक 15 हजार फोन तक पहुंच सकती है। - ओपेश अग्रवाल, मोबाइल कारोबारी
उपभोक्ता कहते हैं
जीएसटी की दरों में कमी ने इस त्योहारी सीजन को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए एक रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सीजन बना दिया है। इसी लिए टीवी खरीदना तय किया है। - कविता मित्तल, बेगम बाग
एसी की दरें भी 10 फीसदी तक कम हुई हैं। अगले सीजन तक यह दरें कायम रहेंगी, कहा नहीं जा सकता है। इसीलिए अभी से खरीद रहे हैं। इंस्टाल सीजन में करा लेंगे। - नीलम वार्ष्णेय , सराय हकीम