फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Dr. Mahesh Kotbagi taught the lesson of charity and service

अलीगढ़ : डॉ. महेश कोटबागी ने दान और सेवा का पढ़ाया पाठ

Mon, 20 Dec 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Dr. Mahesh Kotbagi taught the lesson of charity and service
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

रोटरी मंडल ने रविवार को कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में फाउंडेशन सेमिनार (अमृत कलश) का आयोजन किया, जिसमें सामाजिक सेवा बिना आर्थिक दान संभव नहीं है विषय पर वक्ताओं ने विचार रखे। मुख्य अतिथि के रूप में पुणे से आए डॉ. महेश कोटबागी ने दान और सेवा के बारे में पाठ पढ़ाया। नेपाल से आये विशिष्ट अतिथि वासुदेव गोलयान ने भी बताया कि रोटेरियंस द्वारा दिए गए दान से पोलियो जैसे रोग से विश्व मुक्त होने की ओर है। यह हमें सिखाता है कि दान सुपात्र को ही देना चाहिए। तभी हमारा दान सार्थक होगा।

मंडलाध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि मंडल ने एक लाख डॉलर दान के लक्ष्य को आज प्राप्त कर लिया गया है। साथ ही आगे भी प्रयास जारी रहेगा। यहां तीन ग्लोबल ग्रांट को मंजूरी दी गई। मुकेश सिंघल व रीमा सिंघल का यहां पेंटिंग देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बरेली से डॉ. आईएस तोमर, पीपी सिंह, श्रीश गुप्ता, कानपुर से अरविंद श्रीवास्तव, हाथरस से एसके राजू, अरुण जैन, आगरा से नरेश सूद शामिल हुए। रुद्रपुर, मथुरा, आगरा, कानपुर, नैनीताल के रोटरी क्लबों ने भी सहभागिता की। इस मौके पर संजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, विपुल गुप्ता, नितिन वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, मीडिया प्रमुख प्रहलाद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed