Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh doctor did surgery on tortoise

Turtle Surgery: तालाब में दर्द से तड़पता मिला कछुआ, दो घंटे सर्जरी कर डॉक्टर ने ऐसे बचाई जान

Fri, 09 May 2025 03:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 May 2025 03:46 PM IST
सार

तालाब में शिवम ने कछुआ को दर्द से तड़पते देखा। उसने कछुआ को निकाला और हापुड़ से 111 किमी दूर अलीगढ़ पशु शल्य चिकित्सक को दिखाया। डॉ विराम वार्ष्णेय ने दो घंटे की सर्जरी कर कुछआ की जान बचा ली।

विज्ञापन
Aligarh doctor did surgery on tortoise
कछुआ की सर्जरी के बाद डॉ विराम वार्ष्णेय और शिवम - फोटो : स्वयं

विस्तार

हापुड़ जिले के रहने वाले शिवम ने एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए एक घायल और बीमार कछुए की जान बचाई है। यह कहानी सिर्फ एक जानवर की जिंदगी बचाने की नहीं, बल्कि करुणा, समर्पण और आधुनिक वेटरनरी चिकित्सा की सफलता की भी है।

विज्ञापन


हापुड़ के रहने वाले शिवम को अपने घर के पास स्थित तालाब के किनारे एक कछुआ दर्द से तड़पता हुआ मिला।  उसके पिछले हिस्से से कुछ अजीब सा बाहर निकला हुआ था। पहली नज़र में शिवम को समझ में आ गया कि कछुआ किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उन्होंने उसे तुरंत अपने घर ले जाकर एक पानी से भरे टब में रखा और अगले दिन सरकारी और निजी पशु चिकित्सालयों में दिखाने ले गया। दुर्भाग्यवश, कहीं भी कछुए का इलाज संभव नहीं हो सका। सभी पशु चिकित्कों ने हाथ खड़े कर दिये।
विज्ञापन


मदद की उम्मीद में शिवम ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। वहीं से उन्हें अलीगढ़ के पशु चिकित्सक डॉ विराम वार्ष्णेय की जानकारी मिली। डॉक्टर के एक वीडियो को देखकर शिवम ने उनसे संपर्क किया और कछुए की स्थिति बताई। डॉ विराम ने बताया कि यह मामला "पैराफिमोसिस" नामक गंभीर बीमारी का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि पैराफिमोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें कछुए का लिंग शरीर से बाहर आकर फंस जाता है और अंदर नहीं जा पाता। यह अत्यधिक दर्दनाक होता है और समय पर इलाज न मिलने पर संक्रमण फैलने से जानलेवा भी साबित हो सकता है। यह स्थिति अक्सर कब्ज और संक्रमण के कारण उत्पन्न होती है।

शिवम ने अगले ही दिन कछुए को 110 किलोमीटर दूर हापुड़ से अलीगढ़ लाकर डॉ्र विराम की क्लिनिक में भर्ती कराया।  वहां करीब दो घंटे की जटिल सर्जरी के बाद कछुए को नया जीवन मिला। इलाज के बाद उसे एक सप्ताह तक निगरानी में रखा गया और फिर पूरी तरह स्वस्थ होने पर शिवम उसे हापुड़ ले आये और पास के तालाब में छोड़ दिया।

कछुए में पैराफिमोसिस की स्थिति गंभीर थी। सर्जरी के बाद हमने एंटीबायोटिक्स और जरूरी देखभाल दी। अब कछुआ पूरी तरह स्वस्थ है। शिवम ने डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं कुछ दिनों तक दीं और फिर उस कछुए को वापस उसी इलाके की एक झील में आज़ादी के साथ छोड़ दिया, जहां वह अपना जीवन अब बिना कष्ट के बिता सकेगा। यह घटना न सिर्फ पशु प्रेम का प्रतीक है, बल्कि यह दर्शाती है कि अगर इच्छाशक्ति और सही दिशा में प्रयास हो, तो समस्याग्रस्त जीवन को बचाया जा सकता है। चाहे वह इंसान हो या बेजुबान जानवर।-डॉ विराम वार्ष्णेय, वरिष्ठ पशु शल्य चिकित्सक, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed