फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Doctor and health worker absent at Urban Primary Health Center Bannadevi

अलीगढ़ : नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन्नादेवी पर डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित

Fri, 17 Jul 2020 02:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Doctor and health worker absent at Urban Primary Health Center Bannadevi
महामारी के दौर में भी स्वास्थ्य विभाग के कुछ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी गंभीर नहीं हैं। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन्नादेवी में एडी हेल्थ के निरीक्षण के दौरान 21 में से 13 अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एडी हेल्थ ने वेतन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अलीगढ़ मंडल डॉ. वीपी सिंह ने बृहस्पतिवार सुबह 9.40 बजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन्नादेवी का औचक निरीक्षण किया। वहां की स्थिति देखकर एडी हेल्थ काफी नाराज हुए। डॉ. रजनी सिंघल एवं डॉ. हीरा सिराज सहित 21 में से 13 अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित थे। केंद्र में सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब पाई गई। पर्याप्त महिला चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स सहित समस्त उपकरण मौजूद होने के बावजूद प्रसव सेवाएं संचालित नहीं हो रही है।
विज्ञापन

मानक के अनुसार पैथोलॉजी जांच नहीं हो रही है। परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण व ओपीडी आदि की भी स्थिति बेहतर नहीं है। अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से एडी हेल्थ ने स्पष्टीकरण मांगा, जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन रोकने का आदेश दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी एवं नोडल अधिकारी को समस्त कमियों को दूर करने का निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एडी हेल्थ के साथ मंडलीय शहरी स्वास्थ्य सलाहकार एनयूएचएम सुप्रीम कुमार सागर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed