{"_id":"63c3e7a75eee81463f60fd5c","slug":"aligarh-dm-issued-order-two-days-extended-holidays-of-schools-up-to-eighth-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आठवीं तक के स्कूलों की दो दिन बढ़ीं छुट्टियां, डीएम ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आठवीं तक के स्कूलों की दो दिन बढ़ीं छुट्टियां, डीएम ने जारी किया आदेश
Sun, 15 Jan 2023 05:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:17 PM IST
सार
अत्याधिक कोहरे एवं शीतलहर को देखते हुए अलीगढ़ के सभी बेसिक शिक्षा परिषद, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं सभी बोर्डों के नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों का 16 और 17 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
बढ़ा शीतकालीन अवकाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टियां आज रविवार खत्म हो रही थीं, पर डीएम ने दो दिन का अवकाश और घोषित कर दिया। अब 17 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर अत्याधिक कोहरे एवं शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद के सभी बेसिक शिक्षा परिषद, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं सभी बोर्डों के नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों का 16 और 17 जनवरी का अवकाश घोषित किया जाता है।
विज्ञापन
आदेश का पालन न करने पर अगर स्कूल खुलने की शिकायत प्राप्त होती है, तो स्कूल के प्रधानाचार्य, प्रबन्धक के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। अभी तक 15 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद करने के आदेश थे।
विज्ञापन