फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh division Review of development works

Aligarh: एटा से पीछे और हाथरस-कासगंज से आगे रहा अलीगढ़, विकास कार्यों की समीक्षा में 47वें स्थान पर

Tue, 24 Sep 2024 03:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2024 03:31 PM IST
सार

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान में मंडल की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।

विज्ञापन
Aligarh division Review of development works
विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक करती कमिश्नर चैत्रा वी - फोटो : संवाद

विस्तार

अगस्त में हुए प्रदेश स्तरीय विकास कार्यों की रैंकिंग में एटा 17वें, अलीगढ़ 47वें, हाथरस 60वें और कासगंज 65वें स्थान पर रहा। वहीं, जुलाई में एटा 38वें, हाथरस 53वें, कासगंज 63वें व अलीगढ़ 75वें स्थान पर था। 23 सितंबर को कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त चैत्रा वी. ने विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान में मंडल की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। विभागीय योजनाओं में टॉप-5 में रहने पर प्रशस्ति पत्र दिए जाने की घोषणा की। बीएसए, डीपीआरओ व समाज कल्याण अधिकारी कासगंज के बैठक में उपस्थित न होने पर वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं, मनरेगा कार्यों की रैंकिंग में हाथरस जिले की 58वीं रैंकिंग होने पर डीसी मनरेगा हाथरस को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फसल व जानमाल नुकसान के सर्वे की रिपोर्ट प्रस्तुत करने व प्रभावितों को राहत सहायता पहुंचाने के लिए कहा। एनआरएलएम बैंक क्रेडिट लिंकेज में कासगंज के ई श्रेणी में पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ को माॅनिटरिंग करने के लिए कहा। अन्य तीन जिलों की डी रैंकिंग पर भी असंतोष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश को पर्याप्त सुरक्षा और संरक्षण में असंतोषजनक प्रगति पर अपर निदेशक पशुपालन को चेतावनी दी। पशुपालन विभाग की समीक्षा में संतोषजनक गोसंरक्षण न करने पर एटा, हाथरस व कासगंज सीवीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन योजना में गिरती रैंकिंग पर अधिशासी अभियंता मो. इमरान ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि दिसंबर में कार्य पूरे हो जाएंगे। ग्राम पंचायतों में उपलब्ध धनराशि व्यय न किए जाने पर डीडी पंचायत अमरजीत को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने मध्यान्ह भोजन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एडी बेसिक एसके वर्मा को प्रभावी एवं ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। सिकंदराराऊ-जलेसर, एटा-जलेसर मार्ग की मरम्मत के लिए शासन स्तर से एस्टीमेट स्वीकृति के लिए विशेष पहल करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed