{"_id":"67fb6529ec5dd231350923d7","slug":"aligarh-district-hospital-will-investigate-the-patient-lying-under-the-tree-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलखान सिंह जिला अस्पताल: डीएम ने लिया संज्ञान, मरीजों को क्यों नहीं किया भर्ती, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलखान सिंह जिला अस्पताल: डीएम ने लिया संज्ञान, मरीजों को क्यों नहीं किया भर्ती, होगी जांच
Sun, 13 Apr 2025 12:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:48 PM IST
सार
अमर उजाला ने अलीगढ़ जिला अस्पताल में पेड़ के नीचे पड़े हुए मरीजों की खबर को प्रकाशित किया था। उसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर पड़ी बीमार अमीना बेगम, साथ में परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों के पेड़ के नीचे लेटे होने के मामले का जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। इस मामले की जांच होगी।
विज्ञापन
अमर उजाला के 12 अप्रैल 2025 के अंक में दूर-दराज से आए मरीजों के पेड़ के नीचे ही पड़े होने के संबंध में समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिला अस्पताल में सिकंदराराऊ सहित आसपास के इलाके से आए कुछ मरीजों को भर्ती नहीं किया गया। इन मरीजों के तीमारदारों से कहा गया कि पहले कुछ जांच करा लें। इसके बाद इन जांच की रिपोर्ट लेकर आएं। इसके बाद भी मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें... दर्द दे रहा जिला अस्पताल: बेबस मरीज, घर वाले लाचार..पेड़ के नीचे पड़े कराह रहे बीमारों को नहीं मिला इलाज
विज्ञापन
इन मरीजों में एक मरीज देवकी भी शामिल थीं जो पथरी के दर्द से तड़प रही थीं और चार दिन से अस्पताल में भर्ती होने के लिए भटक रही थीं। इसके अलावा कुछ मरीजों कों, जो घुटनों का इलाज कराने आए, उनको गेट तक जाने के लिए व्हील चेयर तक नहीं थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद डीएम संजीव रंजन ने इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की वह अपने स्तर से जांच कराएंगे।