फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh district administration runs campaign for poor people during lockdown

अलीगढ़: उज्ज्वला लाभार्थियों को 10 अप्रैल से नि:शुल्क गैस सिलिंडर, जिला प्रशासन कर रहा चावल वितरण की तैयारी

Sat, 04 Apr 2020 01:45 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 04 Apr 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Aligarh district administration runs campaign for poor people during lockdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अलीगढ़ जिला प्रशासन उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 10 अप्रैल से नि:शुल्क गैस सिलिंडर देने जा रहा है। वर्तमान में जनपद में उज्जवला योजना के 2,33,586 लाभार्थी हैं।  इन सभी की सूची तैयार कर उन्हें जानकारी दी जा रही है कि वह संबंधित गैस एजेंसी से 10 अप्रैल से गैस लेना शुरू कर दें। 

विज्ञापन


एक माह के लिए यह सुविधा नि:शुल्क होगी। कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बीच जिले का कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे इसलिए प्रशासन द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला प्रशासन ने हर प्रकार के राशन कार्ड धारकों, मनरेगा जॉब कार्ड धारकों, श्रम विभाग के श्रमिकों और ग्राम कमेटी की ओर से दी जा रही सूची के माध्यम से ऐसे लोगों को चिन्हित किया है जो किसी भी प्रकार की सरकारी योजना से लाभान्वित नहीं हैं।
विज्ञापन


सभी चिन्हित लोगों के परिवार को 15 अप्रैल से पांच किलो प्रति सदस्य के हिसाब से चावल दिए जाएंगे। अलीगढ़ जिलाधिकारी ने इस संबंध में शनिवार को जिला पूर्ति विभाग की बैठक भी बुलाई है। बैठक में अब तक की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed