फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Dhanipur Mandi Closed Oct 16 Due To Paddy Overload

अलीगढ़: धान की बंपर आवक से कल बंद रहेगी धनीपुर मंडी, 17 अक्टूबर से शुरू होगा कारोबार

Thu, 15 Oct 2026 04:46 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 15 Oct 2026 04:46 PM IST
सार

14 अक्तूबर की रात धान की अत्यधिक आवक होने के कारण मंडी पूरी तरह भर गई। इससे धान की लोडिंग का काम प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मंडी में पहले से मौजूद उपज का उठान कराने और व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए एक दिन कारोबार बंद रखना आवश्यक हो गया है।

विज्ञापन
Aligarh Dhanipur Mandi Closed Oct 16 Due To Paddy Overload
धनीपुर मंडी में रखे धान के बोरे - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ की धनीपुर मंडी में धान की लगातार बढ़ रही आवक के कारण एक बार फिर कारोबार प्रभावित हो रहा है। मंडी परिसर में धान की अधिकता के चलते ट्रकों की लोडिंग नहीं हो पा रही है। इस स्थिति को देखते हुए मंडी समिति ने 16 अक्तूबर को मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी समिति धनीपुर के सचिव मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि 14 अक्तूबर की रात धान की अत्यधिक आवक होने के कारण मंडी पूरी तरह भर गई। इससे धान की लोडिंग का काम प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन


ऐसे में मंडी में पहले से मौजूद उपज का उठान कराने और व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए एक दिन कारोबार बंद रखना आवश्यक हो गया है। उन्होंने किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे शुक्रवार को को धान लेकर मंडी न पहुंचें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed