फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Despite rebuke, no sanitization in corona affected areas

अलीगढ़ : फटकार के बाद भी कोरोना प्रभावित इलाकों में सैनिटाइजेशन नहीं

Wed, 26 Aug 2020 06:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Despite rebuke, no sanitization in corona affected areas
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या शहर में जितनी तेजी से दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, नगर निगम की मशीनरी का काम उतनी ही सुस्त रफ्तार में हो रहा है। बुधवार को डीएम ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाकों में सैनिटाइजेशन का काम न होने पर नगर निगम के अधिकारियों को फिर से फटकार लगाई।
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर सभी कंटेंमेंट जोन में सैनिटाइजेशन का काम पूरा करने के निर्देश दिए। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा मामला है, जब इस महामारी के काल में नगर निगम द्वारा संक्रमितों के इलाकों में सैनिटाइजिंग न करने की शिकायतें मिली हैं। डीएम की ओर से होम आईसोलेशन की निगरानी में लगाई टीमों की रिपोर्ट में यह साफ कहा गया है कि नगर निगम की टीम किसी भी संक्रमित के घर या मोहल्ले में सैनिटाइजिंग करने नहीं पहुंच रही है। डीएम चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक निगरानी टीम की रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम के अधिकारियों को एक बार फिर से पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed