{"_id":"627026c8e0d5c83cce00f3c6","slug":"aligarh-deputy-chief-minister-took-cognizance-of-the-demands-of-cold-store-traders-city-office-news-ali290652973","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कोल्ड स्टोर कारोबारियों की मांगों का उप मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कोल्ड स्टोर कारोबारियों की मांगों का उप मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
कोल्ड स्टोरेज फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले 14 व 15 अप्रैल को आगरा में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में देश भर की कोल्ड स्टोर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष समस्याएं रखीं थी। जिनका उपमुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कारोबारियों की तीन मांगों को मान लिया है। वहीं प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है।
अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज गोदानी ने बताया कि कोल्ड फेडरेशन के अध्यक्ष राजेश गोयल व यूपी कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपा था, जिसमें तीन मांगे मानी गई हैं।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आलू की पैदावार ज्यादा इससे देखते हुए इसे मिड डे मील, चारा व आपदा वाले देशों में मदद के तौर पर भेजा जाएगा। कोल्ड स्टोर में सोलर एनर्जी से बनाए जाने बिजली को अब पहले की तरह सरकार उचित मूल्य पर लेगी। तीसरी मांग कोल्ड स्टोरों में उपयोग होने वाली बिजली पर ड्यूटी भी जल्द ही हटा ली जाएगी। इसे लेकर कारोबारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।