फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Deputy Chief Minister Dinesh Sharma coming to Aligarh on 9th

अलीगढ़ : नौ को अलीगढ़ आ रहे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

Sun, 07 Nov 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Deputy Chief Minister Dinesh Sharma coming to Aligarh on 9th
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा 9 नवंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह इगलास में मंडल कार्यसमिति के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सीटों को फिर से जीतने की रणनीति बनाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह एवं जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री 9 नवंबर को प्रात: 9:30 बजे तक अलीगढ़ पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का महत्व है। 2022 के चुनाव में भाजपा जनपद की सभी 7 विधानसभा सीटों को पुन: जीतेगी। भाजपा के सुशासन और विकास को सभी लोग अपने जीवन में अनुभव कर रहे हैं। पहले की सरकारों में अपराधियों का बोलबाला था। जिले में हजारों लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिले हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत सभी गरीब परिवारों को नि:शुल्क इलाज उपलब्ध है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मोदी-योगी सरकार पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य कर रही हैं। बैठक में उप मुख्यमंत्री के आगमन से संबंधित तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर शिव नारायण शर्मा, पंकज पवार, गोपाल माहेश्वरी, धर्मेंद्र चौधरी, गौरव शर्मा, अवध प्रकाश सिंह, सुरेश सिंह, आशीष कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का 9 नवंबर का कार्यक्रम
- प्रात: 9:55 बजे : धनीपुर हवाई पट्टी पर आगमन।
- 10:30 बजे : किशन जी मैरिज होम इगलास।
- 11 से 12 बजे : इगलास विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, कार्यसमिति, शक्ति केंद्र, मोर्चा आदि के पदाधिकारियों के साथ बैठक।
- 12:15 बजे : सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ, सिंघारपुर, मथुरा रोड में मां शारदा अध्ययन कक्ष ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।
- 12:30 से 1 बजे : विद्या भारती के पदाधिकारियों के साथ बैठक।
- 1 से 1:30 बजे : संयुक्त शिक्षा निदेशक, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, रजिस्टर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, मंडल के जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक ।
- 2 से 3 बजे : डॉक्टर एपी अब्दुल कलाम की प्रतिमा का अनावरण, सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ का वार्षिक समारोह।
- 3 बजे धनीपुर हवाई पट्टी के लिए प्रस्थान ।
- 3:30 बजे : धनीपुर हवाई पट्टी से आगरा के लिए प्रस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed