फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Demand for release of Dr. Kafeel, met DM

अलीगढ़ : डॉ. कफील की रिहा करने की मांग, डीएम से मिले

Tue, 14 Jul 2020 08:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Demand for release of Dr. Kafeel, met DM
कलेक्ट्रेट में डा. कफील को रिहा करने की मांग करते। - फोटो : CITY OFFICE
सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एएमयू में भड़काऊ भाषण देने के मामले में फंसे डॉ. कफील की रिहाई की मांग और उनसे रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) हटाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन के जिला अध्यक्ष गुफरान नूर ने डीएम को इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। गुफरान ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि डॉ. कफील ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दिए भाषण के दौरान कोई भी ऐसी बात नहीं कही है, जिससे की दो समुदाय में भड़काव या टकराव हो। इसके बाद भी उनके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया। उक्त मामले में वह मथुरा जेल में बंद थे। इस मामले में कोर्ट से उनको जमानत मिल गई। मगर, रिहाई परवाना समय से जारी न होने के चलते वह छूट न सके और अलीगढ़ जिला प्रशासन ने उन पर रासुका की भी कार्रवाई कर दी। गुफरान नूर के मुताबिक राष्ट्रपति से डॉ. कफील की रिहाई और रासुका को हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed