फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh-Delhi EMU started again, relief to passengers

फिर चली अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू, यात्रियों को राहत

Tue, 02 Aug 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh-Delhi EMU started again, relief to passengers
रेल प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के बाद से करीब दो साल से बंद पड़ी दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू (अनारक्षित एक्सप्रेस) का सोमवार से पुन: संचालन शुरू कर दिया है। इससे अलीगढ़ से सफर करने वाले हजारों यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। दिल्ली स्टेशन से ट्रेन शाहदारा, गाजियाबाद, खुर्जा, सोमना, कुलवा, महरावल के रास्ते अपने तय समय 11:20 बजे अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

लंबे समय से दैनिक रेल यात्री संगठन ट्रेन संचालन की मांग करते आ रहे थे। सांसद सतीश गौतम ने भी रेल मंत्रालय को पत्र भेजकर ट्रेन का संचालन कराने की मांग की थी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि दिल्ली- अलीगढ़ ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का अब नियमित संचालन होगा। उन्होंने बताया कि चंदौसी से मुरादाबाद वाया अलीगढ़ चलने वाली लिंक देहरादून-सूबेदारगंज एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होंगी और अपनी पूरी गति से दौड़ेगी। उधर, सप्ताह में तीन दिन चलने वाली सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस अब पांच दिन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed